- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
ई-रूफ एनुअल 2026 सफलतापूर्वक संपन्न, इंदौर बना एआई , एवीजीसी और स्टार्टअप इनोवेशन का बड़ा मंच
इंदौर, 27 जुलाई 2026। मध्य भारत के प्रमुख एंटरप्रेन्योरियल इकोसिस्टम प्लेटफॉर्म ई-रूफ का फ्लैगशिप आयोजन ‘ई-रूफ एनुअल 2026’ रविवार को इंदौर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से 300 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स, वेंचर कैपिटलिस्ट्स, निवेशकों और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स ने भाग लेकर एंटरप्रेन्योरशिप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एवीजीसी (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स), कंटेंट क्रिएशन और भविष्य की तकनीकों पर गहन चर्चा की। पूरे दिन चले इस आयोजन में विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और उभरते स्टार्टअप्स के लिए नए अवसरों, निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर विचार रखे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश (गोलू)शुक्ला रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर इंदौर – सीमा अलावा एंड इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज़ के फाउंडिंग डायरेक्टर एवं रिलायंस बिग एनिमेशन के पूर्व सीईओ आशीष कुलकर्णी उपस्थित हुए। तीनों अतिथियों ने मध्य प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम की सराहना करते हुए नवाचार, उद्यमिता और युवाओं की भूमिका को राज्य के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित करते हैं और नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सम्मेलन में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर हरीश नारायण, कैपजेमिनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर एवं एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट मुकेश जैन, सिस्टैंगो की सीईओ एवं को-फाउंडर विनिता राठी, अपॉइंटी के फाउंडर एवं सीईओ नीमेश सिंह, ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के फाउंडर एवं डायरेक्टर तथा लोकप्रिय किरदार ‘छोटा भीम’ के निर्माता राजीव चिलाका सहित कई प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल बिजनेस, ब्रांड बिल्डिंग, निवेश, स्केलिंग और भविष्य की टेक्नोलॉजी पर आधारित विभिन्न सत्रों में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
क्रिएटिव टेक्नोलॉजी और एवीजीसी क्षेत्र पर आयोजित विशेष सत्रों में वैभव स्टूडियो के फाउंडर एवं क्रिएटिव डायरेक्टर वैभव कुमारेश, तथा द एनिमेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के फाउंडिंग ट्रस्टी एवं वैभव स्टूडियो के चीफ क्रिएटिव प्रोड्यूसर रंजीत सिंह एव कैनेडियन फ़िल्म मेकर अवनी कुलकर्णी ने उद्योग के बदलते परिदृश्य और भारतीय क्रिएटिव इंडस्ट्री की वैश्विक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इन सत्रों को प्रतिभागियों ने विशेष रुचि के साथ सुना।
आयोजन के दौरान कई पैनल डिस्कशन, कीनोट सेशंस और इंटरैक्टिव नेटवर्किंग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें स्टार्टअप फाउंडर्स और निवेशकों के बीच सार्थक संवाद हुआ। कम्युनिटी शोकेस के माध्यम से विभिन्न स्टार्टअप्स ने अपने इनोवेशन और सफलता की कहानियां प्रस्तुत कीं। वहीं, ‘ई-रूफ एनुअल अवॉर्ड्स 2026’ के तहत उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
ई-रूफ के फाउंडर हिमांशु चतुर्वेदी एव कोमल चतुर्वेदी ने कहा, “ई-रूफ एनुअल 2026 को मिली शानदार प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि मध्य भारत तेजी से देश के प्रमुख स्टार्टअप और इनोवेशन हब के रूप में उभर रहा है। हमारा उद्देश्य केवल एक सम्मेलन आयोजित करना नहीं, बल्कि ऐसा मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां फाउंडर्स, निवेशक, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स एक साथ मिलकर नए अवसरों का निर्माण करें। हमें विश्वास है कि इस आयोजन से बनी साझेदारियां आने वाले समय में कई सफल स्टार्टअप्स और वैश्विक स्तर की कंपनियों को जन्म देंगी।”
ई-रूफ एनुअल 2026 ने एक बार फिर यह साबित किया कि इंदौर केवल व्यापारिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र ही नहीं, बल्कि तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति का भी तेजी से उभरता हुआ केंद्र बन चुका है। आयोजन ने उद्योग, शिक्षण संस्थानों, निवेशकों और स्टार्टअप समुदाय के बीच सहयोग को नई दिशा देते हुए भविष्य के इनोवेशन और टिकाऊ आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला रखने का काम किया।


