- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ज़िगली पैट केयर ने इंदौर सेंटर में मनाया इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे का तीसरा संस्करण
देश भर में बेहतरीन गुणवत्ता की पैट हेल्थकेयर की पहुंच को किया और मजबूत
इंदौर, 2 अगस्त 2026: भारत के पहले ओमनीचैनल पैट केयर ब्रांड, ज़िगली पैट केयर ने इंदौर में स्थित अपने ज़िगली पेट केयर सेंटर में इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे (आईएचपीडी) के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। पिछले दो संस्करणों की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, फ्रेंडशिप डे के मौके पर आयोजित इस सालाना जश्न में पैट पेरेंट्स और उनके पैट्स इकट्ठा हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके बीच के खास रिश्ते का जश्न मनाना और साथ ही पैट्स के लिए बेहतर हेल्थकेयर को बढ़ावा देना था। इस इवेंट के दौरान, ज़िगली पैट केयर ने भारत के पैट केयर इकोसिस्टम को मज़बूत बनाने और बेहतरीन गुणवत्ता की वैटेरीनेरी केयर को ज़्यादा सुलभ, इंटीग्रेटेड और कम्युनिटी-बेस्ड बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
देश भर के 15 से अधिक शहरों के 35 सेंटरों में दिन भर चले इस जश्न में 2500 से अधिक पैट्स और 3500 से अधिक पैट पैरेंट्स शामिल हुए। ‘लाइफ इज़ सिंपली, अनडिनाएबली बैटर टुगेदर’विषय पर आधारित इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे 2026 में पैट्स और पैरेंट्स के लिए कई रोमांचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कॉम्पलीमेंटरी हेल्थ चैक-अप और वैलनैस कंसल्टेशन के ज़रिए उन्हें बेहतर हेल्थकेयर के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पैट फ़र्स्ट एड किट भी लॉन्च की गई, जो पैट्स की बेहतर हेल्थकेयर पर ब्रांड के फ़ोकस को और मज़बूत बनाती है। साथ ही इंदौर के ज़िगली पेट केयर सेंटर में पैट पैरेंट्स को वैटेरीनेरियन की देखरेख में हुई पैट फ़र्स्ट एड वर्कशॉप में हिस्सा लेने और एमरजेन्सी केयर तकनीकों सीखने का मौका मिला।
इस मौके पर ज़िगली पैट केयर के सीईओ सौरभ जैन ने कहा, “इंटरनेशनल हैप्पी पैट्स डे हमेशा से पैट्स और उनके परिवारों के बीच निःस्वार्थ प्यार का जश्न मनाने का दिन रहा है। इस साल, हम पैट्स की बेहतर हेल्थकेयर को प्राथमिकता देते हुए इस मकसद को और आगे ले जाना चाहते थे। पैट कम्युनिटीज़ को एक साथ लाकर, 24/7 बेहतर सुविधाओं, अधिक से अधिक सेंटरों पर विशेष वैटेरीनेरी सेवाओं और पैट फर्स्ट एड किट लॉन्च करके हम अपने वैटेरीनेरी इकोसिस्टम का विस्तार कर रहे हैं। ये सभी पहलें भारत का सबसे भरोसेमंद और व्यापक पैट हेल्थकेयर इकोसिस्टम बनाने के हमारे विज़न को दर्शाती हैं, जहाँ पैट पेरेंट्स को ज़रूरत पड़ने पर बेहतरीन देखभाल, विशेषज्ञों की सलाह और ज़रूरी हेल्थकेयर सेवाएँ मिल सकें।“
कार्यक्रम को और भी रोमांचक बनाने के लिए, कई तरह के गेम्स जैसे स्नफ़ल मैट चैलेंज, बेस्ट ट्रिक शोडाउन और पैट बिंगो आयोजित किए गए, इस तरह की गतिविधियों ने पैट्स और पैरेंट्स के बीच के रिश्ते को और मजबूत बनाया। इन यादों को संजोने और अब तक के सफ़र का जश्न मनाने के लिए, पैट पैरेंट्स ने कैरिकेचर और फ़ोटो बूथ सेशन का भी आनंद उठाया। इस कार्यक्रम का समापन ज़िगली पैट केयर अवॉर्ड्स के साथ हुआ, जिसमें पैट कम्युनिटी की प्रेरणादायक कहानियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद एक सामुहिक जश्न हुआ, जिसमें पैट पैरेंट्स, क्रिएटर्स और जानवरों से प्यार करने वाले सभी लोगों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के प्रयोजन को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे की टिकटों की बिक्री से होने वाली 100 फीसदी कमाई- रु 6 लाख को ज़िगली फ़ाउंडेशन को सौंपा गया, जिसका इस्तेमाल समुदाय के कुत्तों हेतु एंटी-रेबीज़ वैक्सीनेशन, डीवर्मिंग, रिफ्लेक्टिव कॉलर ड्राइव, रेस्क्यू ऑपरेशन और अडॉप्शन जैसी पहलों के लिए किया जाएगा। ज़िगली पैट केयर की मुख्य सालाना कम्युनिटी पहल के रूप में इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे- पैट पैरेंट्स, वैटेरीनेरियन्स, क्रिएटर्स और जानवरों से प्यार करने वालों को एक साथ लाता है। साथ ही, यह समुदाय के जानवरों के कल्याण को बढ़ावा देते हुए पैट केयर से आगे बढ़कर एक सार्थक बदलाव लाता है।
इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे के माध्यम से ज़िगली पेट केयर- एक पैट केयर रीटेलर के दायरे से आगे बढ़कर संपूर्ण पेट हेल्थकेयर इकोसिस्टम के रूप में विकसित हो रहा है। जश्न, शिक्षा बेहतर वैटेरीनेरी इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रोएक्टिव पैट हेल्थकेयर और कम्युनिटी से जुड़ाव के संयोजन द्वारा ब्राण्ड पैट्स और उनके पैरेंट्स को जीवन हर पड़ाव पर मदद करने और देश भर में उच्च गुणवत्ता की पैट केयर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।


