- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
इक्सुला ने इंदौर में किया अपने डिलीवरी सेंटर का विस्तार
अगले 18 महीनों में बनेंगे 500 नौकरियों के अवसर
इंदौर. ई कॉमर्स समाधान के क्षेत्र में मार्केट लीडर इक्सुला ने आज गर्व के साथ इंदौर में अपने क़दमों के विस्तार के रूप में अपने द्वितीय डिलीवरी सेंटर के शुभारम्भ की घोषणा की, जिससे आने वाले 18 महीनों में इंदौर में 500 नई नौकरियों की संभावना बनेगी। पूर्व में किये अपने वादे के अनुसार इक्सुला पिछले दो सालों में इंदौर को 500 जॉब्स की सौगात दे चुका है।
गौरतलब है कि इक्सुला ने 2016 में अपने वर्तमान मुंबई सेंटर का विस्तार करते हुए इंदौर में मात्र 100 सिटर डिलीवरी सेंटर के साथ अपने काम की शुरुआत की थी। इस कम्पनी ने अब अपना विस्तार करते हुए मात्र इंदौर भर में ही 500 नई नौकरियों की संभावनाएं बढ़ाई हैं। इंदौर स्थित इसका ऑफिस अपने टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, मर्चेंडाइजिंग ऑपरेशन तथा ई कॉमर्स मैनेज्ड सेवाओं के साथ ग्लोबल इंटरप्राइज/वैश्विक उपक्रम से जुड़े क्लाइंट्स की जरूरतों को पूरा करने का काम बखूबी कर रहा है।
कम्पनी ई कॉमर्स के क्षेत्र से जुड़े 50 से अधिक इंटरप्राइज क्लाइंट्स को सेवाएं दे रही है। ये क्लाइंट्स भारत सहित यूएस, यूरोप, सिंगापुर तथा मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका (एमईएनए) के बाज़ारों से संबंधित हैं। इंदौर के अलावा सैन फ्रांसिस्को (यूएस), मुंबई, दिल्ली में भी इक्सुला के ऑफिस हैं और शीघ्र ही ये लंदन में भी नया ऑफिस शुरू करने जा रहे हैं।
इसी क्रम में इक्सुला ने इंदौर में अपने डिलीवरी सेंटर के विस्तार का निर्णय लिया। इस निर्णय के पीछे का मुख्य कारण था इस शहर का एजुकेशनल हब के रूप में स्थान रखना। ख्यात टेक्नीकल और मैनेजमेंट संस्थानों का शहर होने के नाते इंदौर इक्सुला जैसी कंपनियों के लिए प्रतिभाओं के सागर की तरह काम करता है। साथ ही राज्य सरकार का सहयोगात्मक रुख इस वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
समरजीत सिंह, सीईओ तथा फाउंडर, इक्सुला ने इस अवसर पर कहा- ‘इंदौर एक यूनिक प्रोफ़ाइल वाला शहर है जिसके अपने स्वाभाविक फायदे हैं, जो हमारे उद्योग की विशेष आवश्यकताओं की पूर्ती कर सकते हैं। राज्य की व्यावसायिक राजधानी होने तथा प्रतिभा सम्पन्न संसाधनों से परिपूर्ण होने के नाते इंदौर अब इंफोसिस तथा टीसीएस जैसी कंपनियों की पसंद के रूप में बड़े निवेश की ओर देख रहा है। इक्सुला इस एक्सक्लूसिव क्लब का हिस्सा बनकर बेहद प्रसन्न है।’
श्री सिंह ने आगे कहा-‘हमने हमेशा से बेहद महत्वाकांक्षी विकास रणनीति को साथ रखा है, 100 से अधिक लोगों की टीम से शुरुआत करके हमने पिछले 9 सालों में 1000 से अधिक लोगों की टीम के रूप में अपना मुकाम बनाया है। और इसी तरह नए व्यवसायों को जोड़ने के साथ-साथ वर्तमान बिजनेस को भी आगे बढ़ाते हुए हम बढ़ोत्तरी की राह पर आगे चलते जा रहे हैं। इसी क्रम में आने वाले 18 महीनों में हम इंदौर में 500 नए जॉब्स के अवसर पैदा करने की उम्मीद कर रहे हैं।’


