- Aafiya Sayed Shares BTS Clicks from the Sets of Prem Keetanu, Pens a Wholesome Note
- सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!
- Rupali Suri Serves Stunning Saree Inspiration in Vibrant Colours This Navratri
- Back to the start: batch of 2003 reunites after 23 years!
- स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा जागरूकता रोडशो संपन्न, 45 शहरों और कस्बों में करीब 5 लाख लोगों तक पहुंचा
होटल लेमन ट्री में हुआ राहुल जगताप ‘देव’ की पुस्तक ‘आठवाँ चाँद’ का लोकार्पण
इंदौर। शहर के होटल लेमन ट्री में कवि एवं लेखक राहुल जगताप ‘देव’ की पुस्तक ‘आठवाँ चाँद’ (नज़्म संग्रह) का गरिमामय लोकार्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध साहित्यकार राहुल शिवाय, बेगूसराय, साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. ममता चंद्रशेखर तथा साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. सोनाली नरगुंडे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने पुस्तक का लोकार्पण करते हुए राहुल जगताप ‘देव’ को उनकी साहित्यिक यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘आठवाँ चाँद’ संवेदनाओं, रिश्तों, प्रेम, स्मृतियों और जीवन के विभिन्न अनुभवों को शब्द देने वाली रचनाओं का संग्रह है। राहुल जगताप ‘देव’ की रचनाओं में हिंदी की सहजता के साथ उर्दू शब्दों की नफ़ासत और भावों की गहराई दिखाई देती है। उनकी रचनाएँ पाठक को अपने अनुभवों और स्मृतियों से जोड़ने का काम करती हैं।
पुस्तक के लेखक राहुल जगताप ‘देव’ ने कहा कि ‘आठवाँ चाँद’ उनके लिए केवल कविताओं का संग्रह नहीं, बल्कि लंबे समय से भीतर संजोए गए एहसासों, रिश्तों और जीवन के अनुभवों को शब्द देने की एक कोशिश है। उन्होंने पुस्तक के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, साहित्यकारों और साहित्यप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में साहित्य, कला एवं संस्कृति से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक, रचनाकार एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुस्तक की रचनाओं पर चर्चा के साथ काव्य-पाठ भी हुआ, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने सराहा।


