- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सम्युक्ता ने बताया इस साल कैसे मनाएंगी अपना बर्थडे, ‘आई वॉन्ट टू कीप इट सिंपल एंड क्लोज़ टू मायसेल्फ’
इस साल कैसे सेलिब्रेट करेंगी सम्युक्ता अपना बर्थडे? एक्ट्रेस ने शेयर किए अपने स्पेशल प्लान्स
एक्ट्रेस सम्युक्ता, जिन्होंने बिंबिसारा, भीमला नायक, वाथी और विरुपाक्षा जैसी पॉपुलर फिल्मों में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है, आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जहां बर्थडे के साथ अक्सर बड़ी पार्टी, सेलिब्रेशन और ढेर सारे प्लान्स जुड़े होते हैं, वहीं सम्युक्ता ने इस बार अपने स्पेशल डे को सिंपल, पीसफुल और खुद के बेहद करीब रखने का फैसला किया है।
अपने बर्थडे को लेकर बात करते हुए सम्युक्ता ने बताया कि उनका दिन काफी जल्दी शुरू होगा। वह सबसे पहले अपनी कलारी क्लास जाएंगी, जिसके बाद साधना और पूजा करेंगी। इसके बाद भी वह अपने डेली रूटीन को फॉलो करती रहेंगी और दिन में कुछ क्वाइट टाइम खुद के साथ बिताएंगी।
सम्युक्ता ने कहा, “इस ईयर, आई वॉन्ट टू कीप माय बर्थडे वेरी सिंपल एंड क्लोज़ टू मायसेल्फ। मैं सुबह जल्दी उठकर अपनी कलारी क्लास जाऊंगी, उसके बाद साधना और पूजा करूंगी और ईवनिंग में भी अपना रूटीन कंटिन्यू रखूंगी।”
सम्युक्ता के लिए बर्थडे का मतलब इस बार बड़े सेलिब्रेशन या एलबोरेट प्लान्स से ज्यादा उन चीज़ों के साथ वक्त बिताना है, जो उन्हें सुकून देती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे रियलाइज़ हुआ है कि मुझे सच में अपने स्पेस में रहना और वो चीज़ें करना पसंद है, जो मुझे पीस देती हैं। इसलिए एलबोरेट प्लान्स बनाने के बजाय, मैं इस दिन को ग्राउंडेड रहकर और बस उस मोमेंट में प्रेज़ेंट रहकर बिताना चाहती हूं। मेरे लिए इस साल अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने का इससे बेहतर तरीका और कुछ नहीं हो सकता।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो सम्युक्ता के पास आगे कई इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट्स हैं। वह अमेज़न ओरिजिनल गुव्वला चेरुवु घाट में नज़र आएंगी। इसके अलावा स्वयम्भू में वह एक हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा में वॉरियर का किरदार निभाती दिखाई देंगी। वहीं द ब्लैक गोल्ड एक कैरेक्टर-ड्रिवन प्रोजेक्ट है, जिसमें सम्युक्ता एक बिल्कुल अलग स्पेस एक्सप्लोर करती नज़र आएंगी।
अलग-अलग लैंग्वेज और जॉनर्स के इन प्रोजेक्ट्स के साथ सम्युक्ता लगातार नए और वेरायटी से भरे किरदारों को एक्सप्लोर कर रही हैं और इंडियन सिनेमा में अपनी प्रेज़ेंस को और मजबूत कर रही हैं।


