- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
एमएसएमई को गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग की आधुनिक तकनीकों, मशीनरी और बाजार अवसरों से जोड़ने की पहल
मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को राष्ट्रीय स्तर के बाजारों, नवीन तकनीकों एवं उद्योग के बदलते रुझानों से जोड़ने के उद्देश्य से रैम्प (रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) योजना के अंतर्गत बेंगलुरु में आयोजित होने वाले गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो (जीटीई) 2026 में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह एक्सपोजर विजिट 19 से 21 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो का आयोजन गायत्री विहार, पैलेस ग्राउंड्स, बेंगलुरु में किया जा रहा है।
यह एक्सपोजर विजिट रैम्प योजना की राज्य नोडल एजेंसी मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एमपीएलयूएन) द्वारा इंडो जर्मन टूल रूम (आईजीटीआर), इंदौर के सहयोग से आयोजित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के एमएसएमई को गारमेंट एवं अपैरल मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में उपयोग की जा रही आधुनिक तकनीकों, मशीनरी, उत्पादन प्रक्रियाओं तथा नए व्यावसायिक अवसरों से परिचित कराना है।
एक्सपोजर विजिट के दौरान मध्यप्रदेश के उद्यमियों को देशभर से आने वाले उद्योग प्रतिनिधियों, मशीनरी निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं एवं विशेषज्ञों के साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागी गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, आधुनिक मशीनरी, उत्पादन प्रक्रियाओं तथा उद्योग में अपनाई जा रही नवीन तकनीकों एवं समाधानों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे उद्यमियों को अपने व्यवसाय में तकनीकी उन्नयन और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उत्पादों की गुणवत्ता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को गारमेंट एवं अपैरल उद्योग के नए बाजार रुझानों को समझने तथा संभावित व्यावसायिक साझेदारियों और बाजार संपर्क विकसित करने का अवसर भी प्राप्त होगा। ऐसे एक्सपोजर विजिट एमएसएमई को अपने क्षेत्र के राष्ट्रीय स्तर के उद्योगों के साथ सीधे संवाद स्थापित करने, नवीन तकनीकों को समझने तथा सफल व्यावसायिक एवं उत्पादन प्रक्रियाओं से परिचित होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रैम्प योजना के अंतर्गत आयोजित यह एक्सपोजर विजिट मध्यप्रदेश के एमएसएमई को आधुनिक तकनीक, नवाचार, बाजार संपर्क और उद्योग नेटवर्किंग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार की पहलों के माध्यम से राज्य के उद्यमियों को अपने व्यवसाय को आधुनिक बनाने, नई संभावनाओं की पहचान करने तथा राष्ट्रीय बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


