- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पीएनबी नंवबर 2026 में विशेष क्रेडिट ऑफर के साथ लाया ग्राहकों के लिए उत्सव की खुशियां
नई दिल्ली, 6 नवंबर 2026: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने उत्सव के उल्लास को बढ़ाते हुए नवंबर 2026 के पूरे महीने के लिए अपने रिटेल क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए विशेष ऑफ़र की एक रोमांचक श्रृंखला की घोषणा की है। ये विशेष उत्सव ऑफ़र ग्राहकों को खरीदारी, ट्रैवल, डाइनिंग, मनोरंजन और कई दैनिक व्यय श्रेणियों में आकर्षक छूट, तत्काल बचत और कैशबैक प्रदान करके ग्राहकों के उत्सवों को अधिक लाभप्रद बनाने के लिए तैयार किए गए हैं।
पीएनबी के ग्राहक प्रमुख ब्रांडों अमेज़न, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, जियो, वीवो, मेकमायट्रिप, गोआइबीबो, ईज़मायट्रिप, पेटीएम, क्लियरट्रिप, फर्स्टक्राई, पीवीआर, स्विगी, जोमैटो और जेप्टो सहित प्रमुख ब्रांडों और डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर विशेष लाभों का आनंद ले सकते हैं।
उत्सव के इन प्रस्तावों की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
श्रेणी ब्रांड / प्लेटफार्म प्रमुख ऑफर
इलेक्ट्रानिक्स एवं मोबाइल रिलायंस डिजिटल, माय जियो स्टोर्स एवं जियोमार्ट सिग्नेचर स्टोर्स लेन-देन मूल्य और अधिकतम छूट सीमाओं के अधीन, 10% तक की तत्काल छूट
वीवो स्टोर्स 3 और 6 महीने के लिए बिना किसी अतिरिक्त लागत ईएमआई तथा 9 और 12 महीने के लिए कम लागत ईएमआई के साथ 12% तक की इंस्टैंट छूट।
त्योहारी खरीदारी अमेजन (15–25 नवंबर) पात्रता अनुरूप खरीदारी पर अतिरिक्त छूट के साथ 7% तक की त्वरित छूट। लग्ज़ुरा कार्ड पर अधिकतम ₹5,250 और अन्य पात्र कार्डों पर ₹4,200 तक की अधिकतम छूट।
फ्लिपकार्ट (14–20 नवंबर) पात्रता अनुरूप खरीदारी पर अतिरिक्त बोनस छूट के साथ 7% तक की त्वरित छूट। प्रति क्रेडिट कार्ड अधिकतम कुल छूट ₹5,500
यात्रा एवं छुट्टियां मेकमाय ट्रिप, गोआइबिबो, ईजमायट्रिप एवं क्लियरट्रिप घरेलू उड़ानों पर 15% तक, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 10% तक और योग्य होटल बुकिंग पर 20% तक की छूट, साथ ही बस और कैब बुकिंग पर भी विशेष ऑफ़र।
मनोरंजन पीवीआर मूवी टिकटों पर ‘बाय वन गेट वन फ्री’ (अधिकतम छूट ₹250) और खाने-पीने की चीज़ों पर 20% की छूट, अधिकतम ₹500 तक।
बेबी एवं किड्स फर्स्ट क्राई ₹1,999 या उससे अधिक की पात्र खरीदारी पर ₹750 तक 10% की तत्काल छूट, और ₹10,000 या उससे अधिक की खरीदारी पर फ्लैट ₹1,000 की छूट।
फूड डिलिवरी स्विगी एवं जोमैटो ₹399 या उससे अधिक के पात्र ऑर्डर पर 15% की छूट, अधिकतम ₹500 तक।
किराना डिलिवरी स्विगी इंस्टामार्ट, जेप्टो ₹649 से अधिक के ऑर्डर पर 15% की छूट,अधिकतम ₹500 तक।
₹500 से अधिक के ऑर्डर पर 15% की छूट, अधिकतम ₹125 तक।
मोबाइल रिचार्ज एवं उपयोगिता भुगतान पेटीएम ₹199 या उससे अधिक के पात्रता अनुरूप लेन-देन पर ₹100 तक 10% की त्वरित छूट।
डिजिटल भुगतान भीम एप पहली बार लिंक करने और ₹250 या उससे अधिक के पहले पात्रता अनुरूप लेन-देन पर ₹50 का कैशबैक, साथ ही आहर्ता प्राप्त यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त कैशबैक।
रूपे क्रेडिट कार्ड यूपीआई पर भीम एप रूपे क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पात्र ईएमआई भुगतानों पर ₹2,500 तक 7.5% का कैशबैक।
उत्सव की खरीदारी और यात्रा बुकिंग से लेकर डाइनिंग और मनोरंजन तक, ये ऑफ़र ग्राहकों को परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाते हुए अपनी बचत को अधिकतम करने के कई अवसर प्रदान करते हैं। बैंक रोज़मर्रा की खरीदारी और पात्र डिजिटल लेन-देन पर भी अतिरिक्त लाभ दे रहा है, जिससे उत्सव के खर्च अधिक लाभप्रद बन जाता है।
इस पहल के माध्यम से, पीएनबी प्रमुख ब्रांडों और जीवनशैली श्रेणियों में आकर्षक लाभ प्रदान करके ग्राहकों को अधिक मूल्य और सुविधा देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जिससे उत्सव का यह मौसम अधिक आनंदमय और किफायती बन जाता है।
नोट: ऑफ़र को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्डों को छोड़कर, पात्र पीएनबी रिटेल क्रेडिट कार्डों पर लागू हैं और मर्चेंट-विशिष्ट नियमों और शर्तों, न्यूनतम लेन-देन मूल्य, छूट सीमाओं और जहां तक लागू हों वहां ब्लैकआउट तिथियों के अधीन हैं।


