MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी

Related Post

~ बनिजय एशिया द्वारा निर्मित, MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 का ग्रैंड फिनाले सितारों की शानदार मौजूदगी, दमदार प्रस्तुतियों और एक आखिरी चौंकाने वाले मोड़ से सजा होगा, जिसके बाद शो के अंतिम विजेता को ताज पहनाया जाएगा। ~

मुंबई, भारत, 6 नवंबर 2026: अनपेक्षित दोस्ती और गहरी दुश्मनी से लेकर जीत के जश्न और निराशा के पलों तक, टावर के अंदर का सफर हमेशा उतार-चढ़ाव और रोमांच से भरा रहा! बदलती परिस्थितियों, मुश्किल फैसलों और लगातार मिलती चुनौतियों से भरे इस सफर के बाद MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीजन 2 में शहजाद पूनावाला को विजेता घोषित किया गया है, उन्होंने शानदार ट्रॉफी के साथ ₹35 लाख की इनामी राशि भी जीती। वीरेंद्र सहवाग के होस्ट किए गए इस रियलिटी शो में 15 मशहूर हस्तियों ने रणनीति, धैर्य और हर चुनौती का सामना करते हुए मुकाबले में बने रहने के लिए रोमांचक जंग लड़ी। खेल में एक के बाद एक आए नए मोड़ों ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। हर उतार-चढ़ाव के बीच प्रतियोगियों ने अपनी जगह बनाए रखने, सत्ता हासिल करने और आखिरी पड़ाव तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा दी। आखिरकार, सीजन का समापन एक शानदार ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ, जिसमें विजेता की जीत का जश्न मनाया गया।

टावर के अंदर रातों-रात किस्मत बदल सकती थी और किसी के पास भी निश्चिंत होकर बैठने का मौका नहीं था। एक ओर आलीशान पेंटहाउस था, तो दूसरी ओर मुश्किलों से भरा बेसमेंट। इन दोनों के बीच का फर्क ही खेल की दिशा तय करता था। जहां रूलर्स अपनी जगह बनाए रखने की कोशिश में जुटे थे, वहीं वर्कर्स ऊपर पहुंचने का मौका तलाश रहे थे। बदलते हालात के बीच प्रतियोगियों के आपसी रिश्ते और खेल की रणनीतियां अक्सर टकराती रहीं, जिससे अनपेक्षित गठबंधन बने, तीखी बहस हुई और कई मुश्किल फैसले लेने पड़े। दोनों ‘तख्ता पलट’ ने टावर में बड़े बदलाव ला दिए और पूरा खेल पलटकर वर्कर्स को भी शीर्ष पर पहुंचने का मौका दिया। खेल में हर कदम मुकाबले की दिशा बदल सकता था। यही वजह रही कि सीजन के आखिरी पड़ाव तक प्रतियोगियों और दर्शकों की उत्सुकता बनी रही और सभी की नजरें ताज की इस अंतिम जंग पर टिकी रहीं।

ग्रैंड फिनाले का नजारा बेहद शानदार रहा, इसकी शुरुआत टॉप 6 फाइनलिस्ट की जोशीली परफॉर्मेंस से हुई, जिसके बाद शो से बाहर हो चुके प्रतियोगियों ने एक बार फिर साथ आकर पुरानी यादें ताजा कीं। हालांकि, यह पुरानी यादों में खोने का मौका ज्यादा देर तक नहीं रहा, क्योंकि ‘फॉर्च्यून फ्लोर पिरामिड’ चैलेंज में निहारिका तिवारी को शो से बाहर होना पड़ा और मुकाबला टॉप 5 प्रतियोगियों तक सिमट गया।जश्न के माहौल में हर्ष गुजराल ने अपने खास अंदाज और मजेदार बातों से रंग जमाया, वहीं फाइनलिस्ट के परिवार के सदस्यों की खास मौजूदगी ने इस शाम को भावुक भी बना दिया। इसके बाद टावर की लाइटें करण पटेल और स्वरा भास्कर के लिए लाल हो गईं, जिससे वे मुकाबले से बाहर हो गए। अब खिताब की दौड़ में प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला ही बाकी रह गए। जब जीत का लक्ष्य बिल्कुल करीब नजर आ रहा था, तभी एक आखिरी ट्विस्ट ने विजेता चुनने का फैसला वोटिंग पर छोड़ दिया। टॉप 3 के बीच वोट बराबर होने पर बाकी बचे प्रतियोगियों ने आगे आकर अंतिम फैसला सुनाया। गौतम गुलाटी दूसरे रनर-अप रहे, जबकि प्रियंका चाहर चौधरी को पहला रनर-अप घोषित किया गया। वहीं, शहजाद पूनावाला ने MX ओरिजिनल राइज़ एंड फ़ॉल सीजन 2 का खिताब अपने नाम किया और शो के अंतिम रूलर और विजेता बने।

अपनी जीत पर बात करते हुए, शहजाद पूनावाला ने कहा, ” राइज़ एंड फ़ॉल सीजन 2 जीतना मेरे लिए ऐसा एहसास है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह सफर आसान नहीं था— टावर की ऊंचाइयों से लेकर बेसमेंट की अनिश्चितताओं तक, मुझे हर परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना पड़ा और लगातार आगे बढ़ते रहना पड़ा, तब भी जब हालात मेरे पक्ष में नहीं थे। कई बार मन में संदेह भी हुआ, लेकिन अंदर से मुझे हमेशा विश्वास था कि मैं यह कर सकता हूं। आज हाथ में ट्रॉफी लेकर खड़ा हूं, तो मेरा वही विश्वास हकीकत बन गया है। यह जीत इस बात का सबूत है कि दृढ़ निश्चय और मुश्किलों का डटकर सामना करने का जज्बा आपको कहां तक पहुंचा सकता है।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे अपने हर फैसले पर और अच्छे-बुरे हर दौर में अपने व्यक्तित्व को बनाए रखने पर गर्व है। इस दौरान बने रिश्ते, हंसी-मजाक और मुकाबले की यादें इस शो से कहीं बढ़कर हैं। मैं यहां से ट्रॉफी, कभी न भूलने वाली यादें और इस संतुष्टि के साथ जा रहा हूं कि मैंने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी। मैं शो के मेकर्स, प्राइम वीडियो के MX प्लेयर और बनिजय एशिया का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इतने शानदार तरीके से इस शो को बनाया और मुझे इस मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया। यह ऐसा पल है, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।”

सीजन की सफलता पर बात करते हुए, प्राइम वीडियो इंडिया के AVOD कंटेंट डायरेक्टर और हेड अमोघ दुसाद ने कहा, “MX ओरिजिनल राइज एंड फॉल सीजन 2 को मिली शानदार प्रतिक्रिया दर्शकों के इस अनोखे रियलिटी शो के प्रति प्यार को फिर से साबित करती है। यह शो सिर्फ प्रतियोगियों के बीच टकराव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें खेल, रणनीति और सोच-समझकर उठाए गए कदमों पर खास ध्यान दिया गया है, जो दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं। अलग-अलग तरह के प्रतियोगियों, रोमांचक मुकाबलों और अप्रत्याशित मोड़ों के साथ इस सीजन में रोमांच पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया। सबसे बड़े रूलर का खिताब जीतने पर शहजाद पूनावाला को बधाई! यह सफलता बनिजे एशिया के साथ हमारी लंबे समय से चली आ रही सफल साझेदारी का प्रमाण है। इस शो को साकार करने में उनके सहयोग के लिए हम आभारी हैं। हमें खुशी है कि इस साझेदारी के साथ हम प्राइम वीडियो पर राइज एंड फॉल का एक और सफल सीजन लेकर आए हैं।”

बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया के संस्थापक एवं ग्रुप CEO, दीपक धर ने कहा, “राइज़ एंड फ़ॉल सीजन 2का ग्रैंड फिनाले हम सभी के लिए आभार जताने का एक खास मौका है। यह देखकर हमें बहुत खुशी हुई कि दर्शकों ने इस शो को इतना प्यार दिया। हमें अलग-अलग पृष्ठभूमि और व्यक्तित्व वाले प्रतियोगियों को एक साथ लाने का मौका मिला। उनके अलग-अलग स्वभाव, रणनीतियों और सोच ने ही हर एपिसोड के दौरान दर्शकों के बीच शो को चर्चा का विषय बनाए रखा। मैं अपने सभी दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने हर दिन यह शो देखा और इसे अपना बनाया। साथ ही, प्राइम वीडियो के MX प्लेयर की पूरी टीम का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने इस सफर में एक मजबूत सहयोगी की भूमिका निभाई। बनिजय एशिया देश के कुछ सबसे लोकप्रिय बिना स्क्रिप्ट वाले शो का हिस्सा रहा है और यह देखकर अच्छा लग रहा है कि इस समय बिना स्क्रिप्ट वाले कंटेंट को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है। हम आगे भी ऐसे ही और मनोरंजक शो लाने के लिए उत्साहित हैं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनें।”

बनिजय इंडिया की एक बेहतरीन अनुभवी रचनात्मक टीम के सहयोग से तैयार MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2, DBS सिग्नेचर द्वारा सह-प्रायोजित है। इसके अलावा, लक्स नाइट्रो स्पेशल पार्टनर, मैलकॉम सेफ्टी पार्टनर, मैकडॉवेल्स सोडा बेवरेज पार्टनर, विजय सेल्स अप्लायंस पार्टनर, ENVY फ्रैगरेंस पार्टनर, रॉफ टाइल फिक्सिंग एक्सपर्ट, उबर राइड पार्टनर, एक्नेस्टार स्किनकेयर पार्टनर और पैंटालून्स एसोसिएट स्पॉन्सर हैं। वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किया जाने वाला ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से मुफ्त में स्ट्रीम हो रहा है। प्राइम वीडियो पर शो का ग्रैंड फिनाले और सभी एपिसोड देखें। इसके अलावा, प्राइम वीडियो के MX प्लेयर के ज़रिए MX प्लेयर एंड्रॉयड ऐप, मोबाइल डिवाइस, कनेक्टेड टीवी, अमेज़न शॉपिंग ऐप और फायर टीवी पर भी इसका आनंद लें।

Leave a Comment