- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सीट्रस होटल-इंदौर ने अपना पंचिन रेस्टोरेंट लॉन्च किया
इंदौर। सीट्रस होटल इंदौर, अपने पंचिन रेस्टोटरेंट के लॉन्च के साथ इंदौरियों को पाक कला के शानदार अनुभव देने के लिए तैयार है। रेस्टोरेंट में विशेष तौर पर ऑथेन्टिक पंजाबी व्यंजन और देसी चीनी व्यंजन उपलब्ध रहेगा। कोल्हापुर में अपनी शानदार सफलता के बाद, इंदौर में लॉन्च् किया गया।
आउटलेट भारतीयों के पसंदीदा विविध स्वादों को एक साथ प्रस्तुत करेगा, और पाक कला को लेकर एक अद्वितीय उल्लास और उत्साह का माहौल प्रदान करेगा। सीट्रस होटल में स्थित, यह रेस्टोरेंट ऑरेंज टाइगर हॉस्पिटैलिटी द्वारा संचालित और प्रबंधित किया जाएगा। सीट्रस होटल का प्रबंधन भी ऑरेंज टाइगर हॉस्पिटैलिटी करता है।
अपने खानपान की चीजों पर गर्व करने वाला इंदौर, शहर के हर कोनों से आने वाले भोजन प्रेमियों को विभिन्न स्वाद उपलब्ध कराने वाले शहर के रूप में प्रसिद्ध है। शहर की खाद्य संस्कृति के प्रति ईमानदार दर्शाते हुए, पंचिन के मेनू में असरदार रूप से ऑथेन्टिक पंजाब के श्तड़केश् के साथ देसी चीनी की श्जिंगश् उपस्थित है।

शाकाहारी और मांसाहारी दोनों विकल्पों के साथ, मेनू में सरसों दा साग, अमृतसरी वडिया, कीमा कालेजी, दाल पुदीना शोरबा, ट्राई पेपर फिश, चिकेन इन ब्लैक बीन सॉस, लेमन कोरिएंडर चिकन और अन्य भोजन शामिल हैं। शेफ रेकमेंडेड सिग्नेपचर्स में पंचिन कबाब प्लैटर, टंगडी वाजिद अली, मोग्गेम दा कुक्कड़, मुर्ग कुर्चन, नूडल मखानी और तंदूरी मोमो चिकन शामिल हैं।
पंचिन ने स्टार्टर के अंतर्गत सूप, और ब्रेड में फ्यूजन विकल्पों की एक विस्तृत रेंज पेश करेगा। रेस्टोरेंट में डेजर्ट की मनभावन रेंज यह सुनिश्चित करेगी कि मेहमान अपने भोजन को मधुर स्वा्द के साथ समाप्त करें। पंचिन में उपलब्ध अनूठे पकवानों में फ्राइड आइसक्रीम, मूंग दाल हलवा, और फिरनी भी शामिल है।
रेस्टोरेंट की अद्वितीय अवधारणा को ध्यान में रखते हुए, भोजन श्बर्तनोंश् में परोसा जाता है जिससे उत्कृष्ट भारतीय अहसास मिलता है। ग्राहक अपने भोजन का स्वारद भव्य कांच की थाली में, और अपने ड्रिंक्स का आनंद पुरानी वेवरेज बॉटल्स में ले सकते हैं, जिन पर ब्रांड की पंच लाइन्स पेंट की गई हैं। इनमें से सभी निश्चित ही उन्हें पुरानी यादों में ले जायेंगे।
समकालीन सेट-अप, जो कि अलग किस्म के विशेष फर्नीचर और रस्टिक रोशनी से सुसज्जित है, विश्राम और शांति का अद्वितीय वातावरण बनाता है, जहां कोई अपने स्वाद और जीवंत वातावरण का आनंद ले सकता है। यहां तक कि, को स्टार्स और टेबल मैट्स आदि के आर्ट पर बनाये गये चीनी और पंजाबी कैरेक्टर्स टेबल सेटिंग और इस्तेेमाल किये गये एक्सेंट्स भी रेस्टोरेंट की थीम की याद दिलाते हैं। ब्रांड की शैली के अनुसार, रस्टिक इंटों से बनी रेस्टोरेंटकी वाल पर देसी ह्यूमर और कोट्स प्रदर्शित किये गये हैं।
लॉन्च के बारे में, ऑरेंज टाइगर हॉस्पिटैलिटी के प्रेसिडेंट-सेल्स श्री शलीन माथुर ने कहा कि ‘‘अब तक हमारी सफलता का कारण उत्कृष्टता और सत्कागर को लेकर हमारी प्रतिबद्धता रही है। इस नए आउटलेट के साथ, हम एक बार फिर से अपने ग्राहकों को एक अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हैं जिसे वे पसंद करेंगे और फिर वापस आना चाहेंगे।’’
सीट्रस होटल इंदौर के रेजिडेंट मैनेजर नवेद मुर्तजा ने कहा कि ग्राहकों को अद्वितीय और यादगार पैलेट उपलब्ध कराने की अपनी क्षमता पर गर्व करते हुए, हम उम्मीद करते हैं कि हमारे अन्य आउटलेट की तरह यह आउटलेट भी सफलता हासिल करेगा और इंदौर में पाक कला का आनंददायक अनुभव प्राप्त करने का नया डेस्टिनेशन बनेगा।


