- कारगिल विजय दिवस पर टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स का विशेष कार्यक्रम
- Shimmer Gowns to Lavender Ethnics: Triptii Dimri Serves a Blend of Traditional and Modern Fashion
- Pooja Hegde Shares Wholesome BTS Clicks with Thalapathy Vijay as Jana Nayagan Releases, Pens ‘One Last Time’
- Bhumi Satish Pednekkar Requests Sonam Wangchuk to End his Indefinite Fast, Says "Your concerns have resonated with people across the country, and we are beginning to see progress"
- प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट बनने का सपना होगा पूरा
सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के नए होस्ट होंगे रवि दुबे
देश भर के बाल कलाकारों की मधुर आवाज से दर्शकों का दिल जीतने और रियलिटी टेलीविजन पर राज करने के बाद ज़ी टीवी का नंबर वन सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स एक बार फिर लौट आया है। सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स का पिछला सीजन सफलतापूर्वक 9 महीने तक चला था और इस शो ने व्यूअरशिप चार्ट पर लगातार टॉप पोजिशन बनाए रखी।
पिछले सीजन में श्रेयन भट्टाचार्य, अंजली गायकवाड़ और छोटे भगवान जयस कुमार जैसे कई शानदार गायकों को पेश किया गया था। ऐसे ही कुछ और नन्हें गायकों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए एक प्रतिष्ठित मंच देने का अपना सफर जारी रखते हुए यह शो एक बार फिर कुछ नई संगीत प्रतिभाओं की तलाश में निकला है। सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के नए सीजन से जुड़ी ताजा जानकारी यह है कि अब लेडी किलर और लाखों लोगों के दिलों की धड़कन रवि दुबे इस शो के होस्ट के रूप में नजर आएंगे।
टैलेंटेड रवि दुबे अपनी एक्टिंग और होस्टिंग कुशलता से दर्शकों के दिलों को जीत रहे हैं। भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शोज़ में से एक ‘जमाई राजा‘ में टाइटल रोल निभाने के बाद वे 3 साल बाद ज़ी टीवी पर वापसी कर रहे हैं।
रवि ने कहा, ‘‘बच्चों से मेरा एक खास नाता है और मुझे उनके आसपास रहकर वाकई बहुत मजा आता है। मैंने इस शो का हिस्सा बनने का फैसला इसलिए किया क्योंकि इसके पहले सीजन के प्रसारण के 23 साल बाद भी ‘सा रे गा मा पा‘ सिंगिंग के लिए देश का जाना-माना मंच बना हुआ है। इस शो ने लगातार कुछ नया पेश करते हुए सभी दर्शकों के बीच अपनी विश्वसनीयता बनाए रखी है। इस शो ने जिस तरह के टैलेंट को चुना और उन्हें प्रशिक्षण दिया, उनकी क्षमता का मैं बेहद सम्मान करता हूं।‘‘
वे आगे बताते हैं, ‘‘मुझे होस्टिंग करने में भी उतना ही मजा आता है, जितना मुझे एक्टिंग में आता है। इन वर्षों में टेलीविजन शो की होस्टिंग के प्रति मुझमें एक खास दिलचस्पी पैदा हुई है। मैं सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स जैसे प्रतिष्ठित शो का हिस्सा बनकर बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं। चूंकि मैं ज़ी टीवी के सफर का एक अभिन्न हिस्सा रहा हूं तो मेरे लिए तो घर पर वापसी करना हमेशा बढ़िया होता है।
‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स‘ का नया सीजन होस्ट करने के लिए हमारी ओर से भी रवि को ढेर सारी शुभकामनाएं।


