- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
रति पाण्डेय ‘दिव्य दृष्टि’ में निभाएंगी एक महत्वपूर्ण भूमिका
स्टारप्लस का आगामी शो ‘दिव्य दृष्टि’ अपने सुपरनैचुरल जोनर और बेहतरीन दृश्यों के माध्यम से दर्शकों को बांधने के लिये तैयार है। इस शो के शानदार कलाकारों की वजह से इसके विजुअल्स हाथों हाथ लोगों को पसंद आये!
टेलीविजन दिवा रति पाण्डेय ने पिछले कई सालों से अपने अभिनय से लोगों को मोहित कर रखा है और अब वह अपने नये शो के लिये तैयार हैं! रति, गुरुजी की शिष्या विद्या का किरदार निभा रही हैं, जोकि बेहद ही महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देने वाले हैं।

इस नये शो में अपनी जगह बनाने के बारे में रति कहती हैं, ‘‘दिव्य दृष्टि जैसे शो के साथ जुड़ना बेहद रोमांचक है, जिसकी ना केवल कहानी दिलचस्प है बल्कि उसमें काफी अच्छे कलाकार भी हैं। मैं विद्या की भूमिका निभा रही हूं, जोकि गुरुजी की शिष्या है और उनके साथ मिलकर कुछ छुपाने की कोशिश कर रही है। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आगे उसके लिये इस सुपरनैचुरल सफर में क्या इंतजार कर रहा है।’’


