- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सीएस रुची जोशी बनी आईसीएसआई इंदौर चैप्टर चेयरमैन
इंदौर,. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के इंदौर चैप्टर के वर्ष 2019 के लिए हुए कार्यकारिणी चुनावो में सीएस रुची जोशी चेयरमैन पद पर चुनी गई है. सीएस विपुल गोयल सचिव पद पर, सीएस रईस शेख उपाध्यक्ष एवं सीएस सौम्या शर्मा कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए हैं. इनका कार्यकाल 18 जनवरी 2020 तक रहेगा.
अन्य सदस्यों में सीएस अमरीश चौरसिया , सीएस राजू चंद्र पाल एवं सीएस कमलेश पुर्विया का निर्वाचन हुआ है.साथ ही इस बार पश्चिम भारतीय क्षेत्रीय परिषद् (वेस्टर्न इंडिया रीजनल कौंसिल) के अध्यक्ष पद पर इंदौर चैप्टर के पूर्व चेयरमैन सीएस आशीष करोडिय़ा निर्विरोध निर्वाचित हुए है. सीएस आशीष गर्ग भी हाल ही में संसथान के उपाध्यक्ष चुने गए थे.

सीएस रुची जोशी ने अपने सन्देश में कहा कि सीएस स्टूडेंट्स एवं सदस्यों को सही गाइडेंस एवं रिसोर्सेज एवं बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइड करवाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल से इंदौर चैप्टर नंबर वन पर कायम है एवं इसको बरकऱार रखने के लिए पदभार ग्रहण करने के बाद उनका प्रमुख प्रयास अधिक से अधिक ज्ञानवर्धक सेमिनार, कांफ्रेंस, ट्रैनिंग्स, कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम करवाने पर रहेगा जिससे कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य एवं छात्र इससे लाभान्वित हो सके. उन्होंने साथ ही बताया कि कंपनी सचिव को जीएसटी एवं अन्य में अधिकृत करवाने के लिए भी प्रयास किये जाएंगे.


