- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
जहीर इकबाल फ़िल्म “नोटबुक” के साथ बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार!
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन कक्कड़ अपनी आगामी फिल्म नोटबुक के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
अभिनेता जहीर इकबाल अपने परिवार से एकमात्र ऐसे शख्स हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे है।
ज्वैलरी का व्यवसाय चलाने वाले परिवार में जन्मे और पले-बढ़े, जहीर फ़िल्म नोटबुक के साथ बी-टाउन में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।
नोटबुक 2019 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड रोमांस-ड्रामा फ़िल्म है जिसमें जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
जहीर के पिता अभिनेता सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं और यही कारण है कि जहीर फिल्म उद्योग के संपर्क में आये और अभिनय में उनकी रुचि का जन्म हुआ।
जहीर द्वारा अपनी बहन की शादी में की गई परफॉर्मेंस ने सलमान खान का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित किया जिन्होंने जहीर पर विश्वास दिखाया और उन्हें प्रशिक्षित किया।
जहीर ने खुद को इस नई दुनिया के लिए तैयार कर लिया है और सही लुक पाने के लिए उन्हें कठिन सत्र से भी गुजरना पड़ा है।
वर्ष 2007 से 2009 के बीच में स्थापित इस फिल्म के साथ जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल अभिनय की दुनिया में शुरुआत कर रहे है।


