ए आर रहमान ने कहा,”पप्‍पू कैंट डांस साला”

Related Post

स्‍टारप्‍लस के पावर-पैक्‍ड शो द वॉयस का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो में सबसे प्रतिष्ठित म्‍यूजिशियन ए आर रहमान सुपरगुरू की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने ज्ञान और व्‍यक्तिगत कहानियों को साझा करेंगे। रहमान, जिन्‍होंने दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है, ने सबको यह कहकर चौंका दिया कि वह डांस में अच्‍छे नहीं है।

इस बारे में प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुये ए आर रहमान ने कहा, ”मेरा एक गाना मुझे बिल्‍कुल सही तरीके से परिभाषित करता है और वह है जाने तू या जाने ना फिल्‍म का ‘पप्‍पू कैंट डांस।’ मैं डांस नहीं करता, क्‍योंकि मुझे डांस अच्‍छे से आता ही नहीं है। मेरी पत्‍नी मुझे हमेशा कहती रहती है कि मैं सबकुछ कर सकता हूं, सिंगिंग से लेकर डायरेक्‍शन और राइटिंग से लेकर कम्‍पोजिंग तक, लेकिन डांस नहीं कर सकता।”

स्‍टारप्‍लस के द वॉयस में म्‍यूजिक आइकन ए आर रहमान को देखना दर्शकों के लिये आनंददायक होने वाला है। इस शो में उनके साथ नजर आयेंगे प्रसिद्ध सिंगर अदनान सामी, हर्षदीप कौर, करीना कपूर और अरमान मलिक, जोकि कोचेज के रूप में प्रतिष्ठित रेड चेयर्स की शोभा बढ़ायेंगे।

Leave a Comment