- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
नीति टेलर अपने किरदार के लिये हाइ-एनर्जी वाले पंजाबी गाने सुनती हैं
छोटे पर्दे की सबसे चहेती अदाकारा नीति टेलर स्टारप्लस के ‘प्यार की एक ढिनचक कहानी’ में मन्नत खुराना के अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। मन्नत अपनी चुलबुलेपन और भरपूर एनर्जी के लिये मशहूर हैं।
लोगों को शायद ही यह पता होगा कि पर्दे पर अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिये नीति के पास एक बेहद ही अनूठा तरीका है। उनका यह सीक्रेट है हाइ-एनर्जी से भरपूर पंजाबी म्यूजिक, जिसे वह शूट के बीच-बीच में सुनती हैं, ताकि उनका एनर्जी लेबल बरकरार रह सके।
नीति ने खुलासा किया है कि ”मन्नत एक जिंदादिल और चुलबुला किरदार है, जिन्हें लोगों की समस्याओं को सुलझाने और उनकी देखभाल करने के लिये जाना जाता है। उनका व्यक्तित्व बेहद विचित्र और उत्साही है एवं एक अभिनेत्री होने के नाते मुझे पर्दे पर इसे बखूबी उतारने की जरूरत है।
चूंकि, असली जिंदगी में मैं मन्नत की तरह नहीं हूं, इसलिये मैं एनर्जेटिक पंजाबी गाने सुनती हूं, जिससे मुझे अपने किरदार को पर्दे पर अच्छी तरह निभाने में मदद मिलती है। पंजाबी म्यूजिक में एक अलग तरह का एनर्जी लेवल होता है, जो लोगों को उत्साहित करता है और उनकी धुनों पर कदम थिरकाने के लिये मजबूर कर देता है।
रैपर बादशाह और सिंगर्स अंकुर एवं गुरू रंधावा मुझे सबसे ज्यादा पसंद हैं। शूटिंग के बीच में मुझे उनके हिट गाने सुनना अच्छा लगता है, क्योंकि यह मुझे अपने किरदार के लिये एनर्जी देते हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मन्नत के साथ जुड़ाव बना पायेंगे और इस शो में मेरे परफॉर्मेंस का आनंद उठायेंगे।”
पर्दे पर अपने किरदार को बखूबी निभाने का उनका तरीका वाकई में एकदम अनूठा और अलग हटकर है। नीति एक मेहनती अभिनेत्री हैं और पहले भी उन्होंने ऐसी भूमिकायें निभाई हैं और अभिनय के अपने हुनर से लाखों लोगों का दिल जीता है। वह टेलीविजन पर अपने काम से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।


