- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्राइम वीडियो ने प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ “मेड इन हैवन” का पहला कैरेक्टर पोस्टर्स किया रिलीज!
हर दुल्हन के सपने को सच करने वाली ड्रीम टीम से मिलें – तारा खन्ना (शोभिता धूलिपाला) और करण मेहरा (अर्जुन माथुर)।
आदिल खन्ना (जिम सर्भ) और फैज़ा नकवी (कल्कि कोचलिन) मेड इन हेवेन की जटिल और स्तरित दुनिया को पूरा करते हैं।
कबीर बसराई (शशांक अरोड़ा) भव्य समारोह को अपने कैमरा में कैद करते है, जबकि जसप्रीत “जैज” कौर (शिवानी रघुवंशी) वेडिंग प्लानिंग एजेंसी “मेड इन हैवन” में समस्याओं को हल करती है।
दिल्ली के दो वेडिंग प्लानर्स, तारा और करण की ज़िंदगी की झलक दिखाई गयी है। उनकी कहानी की परतें भव्य वैवाहिक सीजन के साथ खुलती जातीं हैं। भड़कीली और खर्चीली भारतीय शादियों की पृष्ठभूमि में परम्परा और आधुनिक आकांक्षाओं के टकराव के बीच अनेक रहस्य और हज़ारों सफ़ेद झूठ से पर्दा हटता जाता है।
भारतीयों का मानना है कि शादियां स्वर्ग में बनती हैं और यह इन पवित्र अवधारणाओं के खिलाफ है कि तारा और करण की व्यक्तिगत यात्रा अलग राह पर चली जाती है। अपने मुद्दों का पता लगाते हुए, वह इन शाही और भव्य शादी के पीछे छिपी सच्चाई खोजते हुए यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि क्या विवाह वास्तव में स्वर्ग में बनते हैं।
तारा खन्ना – मेड इन हेवन का मुख्य चेहरा।
करण मेहरा – मेड इन हेवन का आकर्षण और धैर्य।
कबीर बसराई – आंख और कान जो हर चीज़ पकड़ लेती हैं।
जसप्रीत “जैज़” कौर – सभी की समस्या हल करने वाली।
फ़ैज़ा नकवी – वह आपको अनुमान लगाने पर मजबूर कर देगी।
आदिल खन्ना – सफलता की योजना बनाने वाला व्यक्ति।


