- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
त्याग एक छोटा सा शब्द है लेकिन इसकी महत्ता बहुत बड़ी
इन्दौर। त्याग एक ऐसा शब्द है। जिसकी न तो गहराई नापी जा सकती है और न ही इसको परिभाषित किया जा सकता है। परिवार में त्याग का अलग अर्थ होता है। जिसको कभी भी समझाया नही जा सकता है। परिवार में बड़ो का छोटे के प्रति त्याग, माँ का बेटी के प्रति त्याग, एक भाई का अपने छोटे भाई के प्रति त्याग, एक बेटी का अपने माँ-पिता के प्रति त्याग और एक पत्नी का अपने पति के प्रति त्याग को कभी परिभाषित नही किया जा सकता है।
उक्त विचार जीवन प्रबंधन गुरू विजय शंकर मेहता ने रेसकोर्स रोड़ स्थित लाभ मंडपम में रविवार को माहेश्वरी प्रीति क्लब द्वारा आयोजित शपथ विधि ग्रहण समारोह में व्यक्त किए। जीवन प्रबंधन गुरू विजय शंकर मेहता ने आगे कहा कि परिवार में त्याग एक छोटा सा शब्द है लेकिन इसकी महत्ता बहुत बड़ी हैं।
परिवार या सामाजिक कार्य में त्याग के दो अर्थ निकलते है बहुत से लोग सेवा त्याग के भाव से करते है और बहुत से लोग त्याग अहंकार के भाव में करते है। अहंकार के भाव में किया गया त्याग कभी सेवा का रूप नही ले सकता। जिस प्रकार घर में माता और बहनो का त्याग कभी किसी को नजर नही आता है लेकिन पुरुषो का त्याग सभी को नजर आता है।
विजय शंकर मेहता ने कहा की परिवार में मापदंडो के आधार पर त्याग को देखे और एक दूसरे के प्रति प्रेम के भाव के साथ रहे। दुसरो के लिए त्याग की भावना ही आपस में प्रेम कराना सिखाती है। माहेश्वरी प्रीति क्लब के इस शपथ ग्रहण समारोह में सैकड़ों की संख्या में माहेश्वरीजनों ने भाग लिया था। वहीं कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने 31 वीं वर्षगाठ पर पं. विजय शंकर मेहता के सान्निध्य में शपथ ग्रहण की।
माहेश्वरी प्रीति क्लब अध्यक्ष दिनेश परवाल, विजय न्याति एवं मुकेश कचौलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन के साथ की। वहीं इसके पश्चात पं. विजय शंकर मेहता के सान्निध्य में 44 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयकर विभाग कमिश्नर श्री संत शरणजी अनुपमा मंत्री विशेष रूप से मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात प्रसिद्ध जीवन प्रबंधन गुरू विजय शंकर मेहता ने जिज्ञासा एवं समाधान विषय पर सभी माहेश्वरीजनों को संबोधित भी किया।
वीर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि- माहेश्वरी प्रीति क्लब अध्यक्ष दिनेश परवाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात लाभ मंडपम में सभी पदाधिकारियों एवं मुख्य अतिथियों के साथ ही सभी माहेश्वरीजनों ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद भारत माता की वीर सपूतों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि भी दी।


