- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
नारी शक्ति अपना मातृत्व जागृत करें
इन्दौर। अहिल्या ओजसवी नारी संगठन द्वारा नारी शक्ति सम्मान एवं परिचर्चा का आयोजन होटल अप्सरा में आयोजित किया गया। परिचर्चा में वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिवेश में नारी की भूमिका और मौजूदा स्थिति पर विचार विमर्श किया गया।
प्रमुख वक्ताओं ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि महिलाएं राष्ट्र का गौरव है। जिस तरह कहा जाता है कि महिला घर की लक्ष्मी होती है। जिस घर में महिला का सम्मान नहीं होता, उस घर से लक्ष्मी और समृद्धि रूठ जाती है। ठीक उसी तरह समाज में महिला सम्मान नहीं हुआ तो सामाजिक विसंगति उत्पन्न होगी।
विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति अपना मातृत्व जागृत करें तभी संस्कृत और उन्नत समाज की स्थापना होगी। विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती माला सिंह ठाकुर ने कहा कि टीवी पर महिलाओं की भूमिका गलत अंदाज में पेश की जा रही है। वस्तुस्थिति अलग है। महिलाएं सभी मोर्चों पर अव्वल साबित हुई है।
अ.भा. महिला संगठन राष्ट्रीय सेविका समिति मध्य भारत प्रांत कार्यवाहिका का अनघा साठे ने कहा कि आज महिलाएं घर से लेकर बाहर तक जिम्मेदारी बड़ी ही मुस्तैदी से संभाल रही है। हम सबको मिलकर समाज में जागृति और संस्कार लाने होंगे।
अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री लेखा क्षोत्रिय ने कहा कि भारत देश की परंपरा रही है कि यहां पर नारी को माता का दर्जा दिया गया है। यही मातृशक्ति समाज को संबल और हिम्मत प्रदान कर रही है। इस तरह के रचनात्मक आयोजन से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है।
अपने सारगर्भित सम्बोधन में राज्य खाद्य आयोग की सदस्य श्रीमती स्नेहलता उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं का आदिकाल से लेकर अब तक बड़ा महत्व और वर्चस्व रहा है। समाज में अगर महिलाओं के प्रति छवि बिगाडऩे का दुष्कृत्य चल रहा है तो उसके लिए कुत्सित विचारधारा जिम्मेदार है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। बेटियां ही झांसी की रानी तर्ज पर सेना की मुख्य कमान भी संभाल रही है। ऐसे में नारी को कमजोर कहना अनुचित होगा। समाज के निर्माण में महिलाओं का योगदान हमेशा ही वर्चस्वकारी रहेगा।
आयोजन में महिलाएं पीले व धारण कर पहुंची थी। संगठन संयोजिका मोनिका शर्मा, सीमा मनीष शर्मा एवं कविता मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली 11 मात्र शक्तियों बहुउद्देशीय सेवा समिति की संचालिका श्रीमती संतोष सक्सेना, आशियाना, वृद्धाआश्रम संचालिका रेखा सुराना शिक्षाविद्, सिंगर एंकर लीला डाबर, ज्योतिषाचार्य संगीता शर्मा, पत्रकार शीतल रॉय विहिप प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती माला ठाकुर, लायंस क्लब अर्पण अध्यक्ष श्रीमती मनी जोशी, हाइकोर्ट अभिभाषक रश्मि पंडित, प्रवचनकार अनुराधाजी नागर, भाजपा प्रदेश प्रभारी सुश्री श्रेष्ठा जोशी को सम्मानित किया गया।


