- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
दिल्ली के विभिन्न खूबसूरत स्थानों पर की गई है मेड इन हेवन की शूटिंग !
अमेज़न प्राइम वीडियो ओरिजनल की आगामी वेब श्रृंखला “मेड इन हैवन” के ट्रेलर और अब तक रिलीज हुए कंटेंट को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। श्रृंखला में दिखाई गयी खूबसूरत और शानदार शादी की चकाचौंध ने प्रशंसकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ओरिजिनल की आगामी वेब सीरीज़ ‘मेड इन हेवन’ के ट्रेलर के रिलीज़ के साथ इस साल शादियों का सीज़न थोड़ा जल्दी आ गया है, जो एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।
ज़ोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा रचित ‘मेड इन हेवन’ में दो वेडिंग प्लैनर की ज़िंदगी से रूबरू करवाया जाएगा जो शानदार भारतीय शादियों के पीछे छिपी कड़वी वास्तविकता से रूबरू करवाते हुए नज़र आएंगे।
सटीक विवरण के साथ कई सेट अप पेश करते हुए, शो में होने वाली शादियों ने दर्शकों के बीच बहुत उत्सुकता पैदा कर दी है। दिल्ली में कई स्थानों पर फिल्माई गयी, मेड इन हेवन परफेक्ट वेडिंग का सही वर्णन पेश करती है।
ज़ोया अख्तर, नित्या मेहरा, अलंकृता श्रीवास्तव और प्रशांत नायर के साथ रीमा कागती ने शादी के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने के लिए सहयोग किया है।
आकर्षक शोभिता धुलिपाला और तारा खन्ना के साथ, चार्मिंग अर्जुन माथुर और कड़वे मिजाज़ वाला करण मेहरा अभिनीत, मेड इन हैवेन में वेडिंग वेडिंग प्लानर्स की जीवनी पेश की जाएगी।
कबीर बसराई के रूप में शशांक अरोरा, जैज़ के रूप में शिवानी रघुवंशी, फैजा नकवी के रूप में कल्कि कोचलिन और आदिल खन्ना के रूप में जिम सर्भ जैसी दमदार सपोर्टिंग कास्ट के साथ शो में पावर पैक प्रदर्शन देखने मिलेगा।
वही श्वेता त्रिपाठी, पुलकित सम्राट, अमृता पुरी, और मनजोत सिंह अन्य लोग तारा और करण के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे।
एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित तथा जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा रचित, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ओरिजिनल की यह आगामी श्रृंखला 8 मार्च 2019 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


