- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आयशर ट्रक्स एंड बस ने किया 100,000वीं बस का निर्माण
इंदौर. आयशर ट्रक एंड बस जो कि वीई कमर्शियल व्हीकल्स (वीईसीवी) का हिस्सा है, ने 26 फरवरी, 2019 को मध्य प्रदेश के इंदौर के पास बग्गड़ में अपनी बस सुविधा से 100,000वीं बस का निर्माण किया। आयशर की बस सुविधा का उद्घाटन 2013 में किया गया था। यह स्कूल, स्टाफ, रूट-परमिट और इंटरसिटी सेगमेंट के लिए एक अत्याधुनिक बस बॉडी निर्माण सुविधा है।
आयशर का बस बॉडी निर्माण प्लांट 43 एकड़ में फैला हुआ एक एकीकृत और ठोस विनिर्माण सेट-अप है जिसमें अत्याधुनिक वेल्डिंग, अद्वितीय बॉडी शेल ड्रॉप प्रौद्योगिकी, रोबोट पेंट शॉप और असेंबली लाइनों पर उच्च स्तर के स्वचालन के साथ मजबूत डिजाइन और विकास क्षमताएं हैं। पिछले छह वर्षों के दौरान, आयशर ने इस सुविधा से स्टारलाइन, स्काईलाइन और स्काईलाइन प्रो ब्रांड के तहत बेसिक, वैल्यू और मिड प्रीमियम सेगमेंट के लिए बसें पेश की हैं।
बस प्लांट सुविधा में घरेलू और निर्यात बाजार के लिए लाइट, मीडियम और हैवी ड्यूटी एप्लीकेशन में लगभग 300 वेरिएंट निर्मित होते हैं। प्रतिवर्ष 16,800 बसों की वार्षिक क्षमता और बसों के लिए रोबोट पेंटिंग करने वाला, यह भारत में पहला बस प्लांट है। गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, सी आई आई 5एसउत्कृष्टता पुरस्कार के लिए इस प्लांट को आई ए टी एफ16949 से सम्मानित किया गया है। यह प्लेटिनम रेटिंग प्राप्त करने वाला भारत का पहला बस प्लांट है जिसे पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली, ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर, वीई कमर्शियल व्हीकल्स के बस सेल्स एंड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, बी श्रीनिवास ने कहा, “1,00,000 वाहन हमारे बस परिचालन के निरंतर विकास का प्रमाण है। आज इस मुकाम पर पहुँच कर हमें गर्व महसूस हो रहा है। लाइट और मीडियम ड्यूटी बस सेगमेंट में, हम स्कूल बस सेगमेंट में 21% का मार्केट शेयर रखते हैं।हम लगातार अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं।”
“हमारी बस निर्माण सुविधा में, वीईसीवीने वोल्वो के सर्वोत्तम अभ्यास एवंप्रौद्योगिकी को शामिल करने के साथ उन्हें अधिकतम परिचालन क्षमता के लिए आयशर की किफ़ायती इंजीनियरिंग के साथ संयुक्त किया है। हमारी सभी निर्माण सुविधाएं इन पहलुओं को दर्शाती हैं और उच्चतम सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को पूरा करती हैं। हमने उच्च प्रौद्योगिकी और स्वचालन के साथ-साथ कई ग्रीन और सस्टेनेबल विनिर्माण तकनीकों को अपनाया है जो इस बस प्लांट को राज्य में ही नहीं बल्कि भारत में भी अपनी तरह का एकमात्र प्लांट बना देता है।”


