- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नोटबुक का पहला रोमांटिक गीत “नहीं लगदा” हुआ रिलीज!
सुपरस्टार सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म “नोटबुक” का पहला गाना रिलीज कर दिया है। “नहीं लगदा” एक रोमांटिक गीत है जिसमें नवोदित जहीर इकबाल और प्रनूतन की प्रेम कहानी देखने मिल रही है।
इस गीत की रचना विशाल मिश्रा ने की है और उनके साथ मिप कर आसीस कौर ने इसे अपनी आवाज़ दी है। साथ ही, विशाल मिश्रा ने पहली बार पूरे फिल्म एल्बम की रचना की है।
गाना शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा,” Presenting the first song from #Notebook, #NaiLagda. Listen and feel the love.
@pranutanbahl @iamzahero @nitinrkakkar @SKFilmsOfficial @Cine1Studios @muradkhetani @ashwinvarde @VishalMMishra @AseesKaur @TSeries
दिल छू लेने वाले इस गीत में कबीर और फिरदौस की अनोखी और अपरंपरागत प्रेम कहानी पेश की गई है।
हाल ही में, फ़िल्म की मुख्य जोड़ी ज़हीर इकबाल और प्रनूतन ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दर्शकों को प्रत्याशित करते हुए इस रोमांटिक गीत के लिए तैयार किया था।
कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित “नोटबुक” दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि, क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है?
अभिनेता जहीर खान अपने परिवार से एकमात्र ऐसे शख्स हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे है।
फिल्मी दुनिया मे कदम रखने से पहले, डेब्यूटेंट अभिनेत्री प्रनूतन पेशे से एक वकील थीं, लेकिन वह हमेशा से एक अभिनेत्री बनने की आकांक्षा रखती थीं और अभिनय के प्रति उनके जुनून ने उन्हें वकालत छोड़ने के लिए प्रेरित किया और अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फ़िल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फ़िल्म “नोटबुक” 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
Link: https://bit.ly/2tEIy9w


