- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऊबर ईट्स ने डिलीवरी पार्टनर सेफ्टी टूलकिट लॉन्च की
दुनिया के सबसे बड़े फूड डिलीवरी नेटवर्क, ऊबर ईट्स ने आज भारत में अपने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए ‘डिलीवरी पार्टनर सेफ्टी टूलकिट’ लॉन्च की। यह डिलीवरी पार्टनर्स के लिए इन-ऐप सुरक्षा विशेषताओं का विस्तृत सेट है।
हर डिलीवरी ट्रिप को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ऊबर ईट्स ने अनेक विषेशताएं पेश की हैं, जिनमें राईडशेयरिंग के फायदे, जैसे ऊबर ईट्स ऐप के माध्यम से डिलीवरी करते हुए जीपीएस द्वारा हर ट्रिप की ट्रैकिंग तथा इमरजैंसी बटन की सुविधाएं शमिल हैं।
लॉन्च के बारे में भाविक राठौर, हेड, ऊबर ईट्स इंडिया ने कहा, ‘‘ऊबर ईट्स पर डिलीवरी पार्टनर हमारे बिज़नेस का केंद्र हैं। भारत में हमारे लॉन्च के बाद से सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता रही है। अपने सभी डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के साथ हमने ऐप में अपने फीचर्स को अपडेट किया ताकि हर ट्रिप को ज्यादा सुरक्षित व भरोसेमंद बनाया जा सके। इस टूलकिट की षुरुआत यह सुनिष्चित करने की दिषा में अगला कदम है कि हम सभी डिलीवरी पार्टनर्स को कनेक्टेड व सुरक्षित रहने में मदद करेंगे।
हमें मालूम है कि हमारे डिलीवरी पार्टनर्स ऊबर ईट्स के ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे डिलीवरी पार्टनर्स जब भी ऊबर ईट्स का उपयोग करें, तो उन्हें आय के सतत अवसर व मन की षांति मिलें। हमें उम्मीद है कि ये नए फीचर्स यह स्पश्ट कर देंगे कि हम उनका ख्याल रखते हैं।’’
डिलीवरी पार्टनर सेफ्टी टूलकिट में शामिल है :
ऽ शेयर ट्रिप।
ऽ जब आप डिलीवरी कर रहे हों, उस समय अपने प्रियजनों को अपन ट्रिप का विवरण देखने की क्षमता देकर उन्हें मन का सुकून प्रदान करें। आप अपनी जगह और अपनी ट्रिप की जानकारी ऊबर ईट्स ऐप के माध्यम से उनसे साझा कर सकते हैं।
ऽ हम नए सेफ्टी कंट्रोल भी लॉन्च करेंगे, जिनके द्वारा डिलीवरी पार्टनर ट्रिप को ज्यादा आसानी से साझा कर सकेंगे और अपनी ट्रिप षेयरिंग की पसंद को कस्टमाईज़ कर सकेंगे।
ऽ ऐप में भरोसेमंद कॉन्टैक्ट्स का नया फीचर होगा, जिसके द्वारा आप अधिकतम पाँच कॉन्टैक्ट प्रि-लोड कर सकेंगे, जिनसे आप नियमित तौर पर अपनी जगह की जानकारी साझा करना चाहते हैं।
ऽ इमरजेंसी बटन।
ऽ इमरजेंसी बटन डिलीवरी पार्टनर्स को अनपेक्षित स्थिति में ऐप के माध्यम से सीधे कानून प्रवर्तन एजेंसी से जुड़ने का विकल्प देता है।
ऽ स्पीड लिमिट।
ऽ इस फीचर द्वारा डिलीवरी पार्टनर्स को निर्धारित गति से ज्यादा तेज वाहन चलने का अलर्ट मिलता है, ताकि वो अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा एवं सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए दोबारा सुरक्षित गति की सीमा में आ सकें।
ये सभी खूबियां ऐप में विशाल सुरक्षा टूलकिट का हिस्सा होंगी और डिलीवरी पार्टनर्स को शल्ड आईकन के तहत सभी संभावित सुरक्षात्मक एवं रोकथाम के उपाय उपलब्ध कराएंगी।


