- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
शिवरात्रि पर राशि अनुसार शिव पूजा करने से मिलेंगे ये लाभ
डॉ श्रद्धा सोनी
वैदिक ज्योतिषाचार्य
भगवान शिव की पूजा यूं तो हर दिन की जाती है, लेकिन सोमवार को भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। इसी तरह महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन कई लोग भगवान शिव का व्रत रखते हैं, माना जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। वहीं महाशिवरात्रि पर राशि के अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करने से अतिशीघ्र व अतिशुभ फल मिलता है।
यदि आपकी कुंडली में ग्रह दोष हों और कार्यों में परेशानियां आ रही हैं तो राशि अनुसार महादेव के पूजन से सभी कष्टों का अंत होगा। आज हम आपको राशिनुसार भगवान शिव की पूजा के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर राशिनुसार क्या करें शिवजी को अर्पित.
मेष- आप भगवान शिव के प्रिय मंत्र ‘ॐ नम: शिवाय:’ का जप करते हुए शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद, गुड़, गन्ने का रस। पुष्प चढ़ाएं भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना पूर्ण करेंगे।
वृष- आप भगवान शिव को सुगंधित पुष्प चढ़ाते हुए कच्चे दूध, दही, श्वेत पुष्प। अर्पित करें। साथ ही सुगंधित वस्तु का दान करें। इससे भगवान शिव आपके जीवन में आने वाले कष्टों को दूर कर देंगे।
मिथुन- इस बार भगवान शिव आपको बल और बुद्धि के साथ ही सौभाग्य भी प्रदान करेंगे। आप शिवजी को हरे फलों का रस, मूंग। हरे रंग की पूजन सामग्री चढ़ाइए। बिल्व पत्र चढ़ाने से संकट दूर होंगे।
कर्क- अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा का दोष है तो महाशिवरात्रि इस दोष के निवारण के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन है। आप शिवजी को दही,कच्चा दूध, मक्खन, मूंग, बिल्वपत्र। और सफेद रंग की पूजन सामग्री अर्पित कीजिए।
सिंह- भगवान भोलनाथ आपको जीवन शक्ति प्रदान करेंगे। शहद, गुड़, शुद्ध घी, लाल पुष्प अर्पित करें। उन्हें लाल रंग की वस्तुएं चढ़ाइए। जीवन में मंगल ही मंगल होगा।
कन्या- अगर आप बुद्धि एवं सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो हरे फलों का रस, बिल्वपत्र, मूंग, हरे व नीले पुष्प। भगवान को हरी पूजन सामग्री भेंट करने से सभी शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला- भगवान शिव आपको आशीर्वाद में धन एवं लक्ष्मी प्रदान करेंगे। इसके लिए आवश्यक है कि आप उन्हें दूध, दही, घी, मक्खन, मिश्री चढ़ाएं। शिवजी और मां पार्वती से आशीष प्राप्त करें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
वृश्चिक- सिद्धि और शुभ कार्यों में शक्ति के लिए आप भगवान शिव को शहद, शुद्ध घी, गुड़, बिल्वपत्र, लाल पुष्प और लाल रंग की वस्तुएं चढ़ाएं। इससे जीवन में आने वाले दोषों का निवारण हो जाएगा।
धनु- अगर आपके जीवन में शिक्षा या कारोबार संबंधी दिक्कतें आ रही हैं तो महाशिवरात्रि आपके लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। आप भगवान शिव को शुद्ध घी, शहद, मिश्री, बादाम, पीले पुष्प, पीले फल, पीले रंग की पूजन सामग्री चढ़ाएं, कल्याण होगा।
मकर- अगर बहुत प्रयत्न के बाद भी आपके कार्य बार-बार बिगड़ रहे हैं तो यह शनि का दोष हो सकता है। ऐसे में भगवान शिव को सरसों का तेल, तिल का तेल, कच्चा दूध, जामुन, नीले पुष्प, नीले रंग की पूजन सामग्री, चढ़ाएं सफलता मिलेगी।
कुंभ- शिवजी को प्रसन्न करने के लिए आप शिवलिंग पर कच्चा दूध, सरसों का तिल का तेल, नीले पुष्प चढ़ाएं। नीली वस्तु चढ़ाना भी लाभदायक सिद्ध होगा। अगर शनि संबंधी दोष है तो वह दूर होकर शुभ फल देगा।
मीन- विद्या, वैवाहिक जीवन और व्यापार में आने वाले कष्टों को टालने के लिए गन्ने का रस, शहद, बादाम, बिल्वपत्र, पीले पुष्प, पीले फल। पीली पूजन सामग्री चढ़ाने से समस्त दुखों का निवारण होगा और सफलता प्राप्त होगी।


