- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर की रूपाली तिवारी को बेस्ट महिला उद्योगपति ऑफ दी इयर 2017 चुना
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने उन्हे इस सम्मान से सम्मानित किया ।
इंदौर.फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बेर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित 5th आउटस्टैंडिंग अचिवमेंट अवार्ड मे वुमेन एंटरपीनोर (उद्योगपति) ऑफ दी ईयर2017 के लिए श्रीमति रूपाली तिवारी निदेशक पीजी टेक प्राइवेट लिमिटेड,38 एलेक्ट्रोनिक काम्प्लेक्स परदेशीपुरा इंदौर को बेस्ट महिला उद्योगपति ऑफ दीइयर 2017 केलिए चुना गया तथा मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के कर कमलों द्वारा उन्हे इस सम्मान से सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर श्रीमति रुपाली तिवारी ने बताया की इस अवार्ड ने उनका उत्साहवर्धन किया है क्योंकि वे एक ऐसी महिला उधमी है जिेन्होने अपने उद्योग की शुरुआत अपने पति श्री आशीष तिवारी के साथ मिलकर सन् 2000 मे की थी और दोनों की ही पारिवारिक प्रष्ठभूमि में कोई भी सदस्य उद्योग मे नहीं था। वे दोनों ही पहली जनरेशन के उद्योगपति है इसलिए समस्याए तो कई आयी पर श्री आशीष तिवारी के जुझारू व्यक्तितत्व ने उन्हे कभी निराश होने नहीं दिया। उनका हौसला बनाए रखा और उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के बिना उनके लिए यह मुकाम पाना नामुमकीन ही था अतः उन्होने अपना विशेष आभार श्री आशीष तिवारी के लिए व्यक्त किया। उन्होने प्रदेश की महिलाओ के लिए अपना संदेश दिया की हुनर है तो भविष्य उज्जवल है इसलिए स्किल डेवलपमेंट की आवश्यकता पर ज़ोर दिया !


