- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शो के आगामी सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए गुड्डन ने दूर किया पानी का डर
‘गुड्डन… तुमसे ना हो पाएगा‘ के कलाकारों ने हाल
ही में गोवा में होली स्पेशल एपिसोड की शूटिंग की
ज़ी टीवी के शो ‘गुड्डन… तुमसे ना हो पाएगा‘ की लीड नायिका गुड्डन हमेशा चुनौतियों के लिए तैयार रहती है और हर बार कुछ नया करने में यकीन रखती हैं। हालांकि जब भी वो किसी नदी या तालाब के करीब होती हैं तो उन्हें पानी से बहुत डर लगता है।
लेकिन अपने शो के एक सीक्वेंस के लिए उन्होंने पूरी हिम्मत जुटाई और पानी में गोता भी लगाया। हाल ही में इस शो के सभी कलाकार एक होली स्पेशल एपिसोड की शूटिंग करने गोवा पहुंचे। सीक्वेंस के अनुसार, गुड्डन पानी के तेज बहाव में फंस जाती है और डूबने लगती है लेकिन अक्षत (निशांत सिंह मलकानी) समय पर आकर उसे बचा लेता है।
हालांकि इस वॉटर सीक्वेंस की शूटिंग करना कनिका के लिए किसी दुःस्वप्न की तरह था। उन्होंने बताया कि इस दृश्य को ज्यादा विश्वसनीय ढंग दिखाने के लिए उन्हें गहरे पानी में जाना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘जब मुझे बताया गया कि मुझे पानी में शूटिंग करनी है तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए और मैं इसे लेकर दुविधा में पड़ गई। लेकिन सभी क्रू सदस्यों ने मुझसे बात की और मुझे यह शॉट देने के लिए राजी कर लिया। मैंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पानी में छलांग लगा दी। हालांकि मेरा सबसे बड़ा मोटिवेशन मेरा अपना किरदार गुड्डन था और मैंने खुद से कहा ‘तुमसे भी हो पाएगा‘। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने यह करने का फैसला किया क्योंकि इससे मुझे अपना डर दूर करने में मदद मिली और मुझे सभी से जो तारीफें मिली वो वाकई महत्वपूर्ण हैं।‘‘
शो की आगामी कहानी में दुर्गा (श्वेता महादिक) का भाई राकेश उर्फ रॉकी (मनन जोशी) आवारागर्दी पर उतर आता है और लक्ष्मी (सेहरिश अली) के साथ बदतमीजी करने की कोशिश करता है। जब गुड्डन को इस बात का पता चलता है तो वो रॉकी को रोकने की कोशिश करती है लेकिन उसे यह नहीं पता होता है कि उसके साथ आगे क्या होने वाला है। अक्षत (निशांत सिंह मलकानी) जब गुड्डन को बचाने की कोशिश करता है तो वो भी इन सब में शामिल हो जाता है और इससे बड़ा ड्रामा होता है।


