- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
लीप के बाद कुमकुम भाग्य में आए कृष्णा कौल
इस कहानी में आने वाला है एक बड़ा मोड़ जहां प्रज्ञा और अभि को खूबसूरत
जुड़वां बेटियां होंगी और यह शो 20 साल आगे बढ़ जाएगा
लगातार टॉप रेटिंग पाने वाला ज़ी टीवी का फिक्शन शो ‘कुमकुम भाग्य‘ बीते 5 वर्षों से सभी दर्शकों के डिनर टाइम का पसंदीदा शो बना हुआ है। इस शो के लीड किरदारों – प्रज्ञा (श्रीति झा) और अभि (शब्बीर अहलुवालिया) ने सभी दर्शकों के दिलों में जगह बनाई, जहां सभी उन दोनों के मिलने की चाहत लिए रहे और वो टीवी की सबसे पसंदीदा प्रेमी जोड़ी बन गई।
अब 20 साल के लीप के बाद यह शो अभि, प्रज्ञा और उनकी कॉलेज जाने वाली दो जवान बेटियों – रिया और प्राची की जिंदगी पर केंद्रित होगा। इसमें प्राची का रोल निभाएंगी एक्टर मुग्धा चाफेकर और रिया के रोल में नैना सिंह नजर आएंगी। अब इन कलाकारों में कृष्णा कौल भी शामिल होने जा रहे हैं, जो इसमें रिया के प्रेमी रणबीर का रोल निभाएंगे।
वो अगला रॉकस्टार बनने की राह पर हैं और अभि उसके सपने पूरे करने में उसकी मदद करते हैं। रणबीर बड़े नेक दिल का लड़का है और उसका व्यक्तित्व इतना आकर्षक है कि किसी को भी उससे प्यार हो सकता है।
कृष्णा कहते हैं, ‘‘मैं कुमकुम भाग्य का हिस्सा बनकर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। आज यह भारतीय टेलीविजन के सबसे बड़े शोज़ में से एक है और मैं शब्बीर और श्रीति के काम का बड़ा फैन हूं। रणबीर का किरदार एक कॉलेज के लड़के का है जो बेहद आकर्षक है। वो अपनी गर्लफ्रेंड रिया को बहुत चाहता है और उसे खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। मुझे इस नए सफर का इंतजार है और उम्मीद करता हूं कि दर्शक मुझे इस नए और दिलचस्प रोल में पसंद करेंगे।‘‘
‘कुमकुम भाग्य‘ के आगामी एपिसोड्स में दर्शकों के लिए बहुत सारा ड्रामा और रोमांचक मोड़ देखने को मिलेंगे।


