- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
फ़िल्म “रेस 3” में सलमान खान के लिए विशेष तौर पर बनाये गए 45 टक्सीडो सूट!
रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित रेस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में सलमान खान मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे और फ़िल्म की पहली दो किश्तों की ही तरह, यह तीसरा भाग भी एक्शन से भरपूर होगा।
फ़िल्म के कुछ एक्शन दृश्यों को मुम्बई में फ़िल्माया गया था और कुछ महत्वपूर्ण एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग अबु धाबी में की गयी है।
लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये
है कि पूरी फिल्म के दौरान सलमान खान लगभग 45 कस्टम मेड टक्सीडो सूट में सूट में नज़र आएंगे और इतना ही नहीं, अपने एक्शन का दमखम भी सलमान टक्सीडो सूट में ही दिखाएंगे।
सूत्रों की माने तो,”सलमान फ़िल्म में स्टाइलिश अवतार में नज़र आएंगे और सलमान की यह वेशभूषा उनकी ऑनस्क्रीन पर्सनालिटी के साथ मेल खाती है। फ्रैंचाइज़ी की तीसरी कड़ी में सलमान कई दमदार एक्शन सीन करते हुए भी नज़र आएंगे। और इसिलए फ़िल्म में उनके क़िरदार को मद्देनजर रखते हुए लगभग 45 कस्टम मेड टक्सीडो सूट

का निर्माण किया गया है।”
फ़िल्म में सुपरस्टार सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेज़ी शाह,
बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल है।
सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित “रेस 3” 2018 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।


