- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मनोरंजन के साथ बच्चे सीखें भी: किरन
इंदौर. मेरा यह विश्वास है की हम बच्चों के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं और इसी लिए मैंने मनोरंजन से भरपूर सबक देगी नानी की कल्पना की और वोका-वर्ल्ड ऑफ़ किरन अग्रवाल नाम से एक यूट्यूब चैनल बनाया. हम इसमें सिर्फ और सिर्फ क्वालिटी वीडियोस दिखाना चाहतें हैं जिससे बच्चे मनोरंजन का आनंद उठाये और साथ ही साथ हर दिन कुछ नया सीखें.
यह कहना है प्रोड्यूसर और कंटेट मेकर किरन अग्रवाल का. किरन अपना यू ट्यूब चैनल वोका चलाती है. उन्होंने कई किताबें लिखी और प्रकाशित भी की हैं जो हमारे संस्कृति और हमारे रिवाजों पर आधारित हैं. बच्चों पर गहरा अध्ययन कर चुकी किरन ने बच्चों के लिए छोटी कहानियों की किताबे भी प्रकाशित की. इसी के साथ जन्मा सबक देगी नानी जैसी दिलचस्प एनीमेशन फिल्म्स का विचार. जो उनके यूट्यूब में चैनल पर दिखलाई जा रही है. वो इसका सीजन 2 लेकर आ रही है.
इस पर आगे चर्चा करते हुए किरन ने बताया कि बच्चे मनोरंजन के साथ सीखें भी, इसी विश्वास के साथ हमने पिछले साल सबक देगी नानी सीजन 1 बनाया जो बच्चों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ . इससे हमे प्रोत्साहन मिला की हम वेब स्पेस में बच्चों के लिए और बहुत कुछ बनाये क्योंकि वेब स्पेस आज हमे विश्व के हर घर में ले जाने की क्षमता रखता है. मैं तो यह भी चाहती हूँ की बच्चों के साथ उनके माता पिता भी हमारा शो देखें और उनको हमारा शो बहुत पसंद आएगा.
उन्होंने बताया कि अब हम सबक देगी नानी सीजन 2 के साथ आ रहे हैं जो पहले सीजन के मुकाबले बहुत बड़ा और रोमांचक होगा. पिछले सीजन की तरह सबक देगी नानी सीजन 2 दो भाषाओं में बनेगी -हिंदी और अंग्रेजी. मेरे पूरे टीम ने इस सीजन 2 को मनोरंजक बनाने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी हैं. 11 अपै्रल से सीजन 2 से मेरे यूट्यूब चैनल वोका में दिखाई देगा.
किरन अग्रवाल लंदन स्कूल ऑफ़ जर्नलिज्म की छात्रा रह चुकी हैं | उन्होंने अब अपना रुख
मनोरंजन की दुनिया की ओर किया है | उन्होंने वेब स्पेस में अपना सिक्का जमा लिया है और अब वे बतौर प्रोडूसर और कंटेंट मेकर के हैसियत से अपना यूट्यूब चैनल वोका चलती हैं |


