- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
दिल ही तो है’ से ओंकार कपूर करेंगे टीवी पर डेब्यू!
मासूम से लेकर प्यार का पंचनामा जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे दिखा चुके बॉलीवुड स्टार ओंकार कपूर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के एकता कपूर के बैनर तले बने शो ‘दिल ही तो है- अ लव सागा’ से टीवी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। शो में उन्हें रित्विक नून के प्रमुख किरदार देखा जा सकेगा।
टीवी के उभरते कलाकार और दिल की धड़कन, ओंकार कपूर ने मासूम के साथ अपना करियर शुरू किया था। एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्हें उनके काम के लिए बहुत सराहना भी मिली थी। वे उस समय के सबसे पसंदीदा और चहेते चाइल्ड आर्टिस्ट बन गए थे।
बाद में उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग के कुछ बड़े नामों के साथ भी काम किया। ओंकार कहते हैं, “सोनी और एकता मैम के जरिये टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का मौका मिलने से मैं खुद को भाग्यशाली समझ रहा हूँ और यह मुझे दर्शकों तक अच्छा काम पहुंचाने के लिए प्रेरणादायी होगा।”
दिल ही तो है में डेब्यू के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “हाँ, मैं एकता कपूर के शो दिल ही तो है के साथ टीवी पर डेब्यू कर रहा हूँ, जो अब तक की सबसे बड़ी प्रेम कहानी होगी। मैं इसमें रित्विक नून के तौर पर प्रमुख भूमिका निभा रहा हूं। वह एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति है और जो चाहता है हासिल करता है। दूसरी ओर वह बहुत ही चार्मिंग है, जिस पर लड़कियां मरती हैं। लेकिन उनके लिए वह एक दुःस्वप्न जैसा ही है। ‘छोटा बच्चा जान के’ से ऑन स्क्रीन रोमांस तक का मेरा सफर जोरदार रहा है और मैं चाहता हूं कि टीवी स्क्रीन पर अपनी पहचान बन सकूं। इसके पास दर्शकों तक पहुंचने की असीम ताकत है। मैं आगे चलकर दर्शकों को बेहतर अभिनय की दावत देना चाहता हूं।”


