- 5 Most-Anticipated Characters to Look Forward To - Abhishek Banerjee’s Compounder in Mirzapur: The Movie to Kunal Kapoor’s Indra Dev in Ramayana
- Tia Bajpai Calls for Compassion and Dialogue; Says, “I Don’t Stand With Any Political Side. I Stand With Humanity.”
- 74 प्रतिशत छात्र तनाव में: नए डिजिटल टूल से समय रहते मिलेगी मदद
- Danish Pandor, Aahana Kumra, Kirti Kulhari & Other Celebrities Add Star Power to the Premiere of Award-winning Max, Min & Meowzaki Alongside Samiksha Oswal, Medha Shankr, Nafisa Ali, Nasser & More
- देशभर में छात्र प्रदर्शनों के बीच, शीना चौहान का संदेश: "अपने अधिकार जानिए। उनके लिए आवाज़ उठाइए।"
मैरिटल कोर्टशिप एक-तरफा गली नहीं है : रिया शर्मा
स्टारप्लस का ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ दर्शकों के सामने रिश्तों, शादी, पारिवारिक संबंधों पर एक नयी और आधुनिक सोच लेकर आया है। अपनी प्रगतिशील सोच के कारण मशहूर यह शो इस बात को लेकर अपनी गहरी सोच पेश करता है कि ‘जीवनसाथी चुनने का फैसला सोच समझकर लिया जाने वाला होता है, जिसके लिये वक्त चाहिये होता है’।
इस शो के मेकर्स मैरिटल कोर्टशिप के विषय को संबोधित कर इस सोच को एक कदम आगे ले जाना चाहते थे। इस विषय में बात करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रिया शर्मा के विचार भी अपने किरदार की तरह है। रिया ने इस शो में मिष्टी का किरदार अदा किया है।
अभिनेत्री ने बताया, “मैं ये रिश्ते हैं प्यार के जैसे शो के साथ जुड़कर खुश महसूस कर रही हूं। इसमें मेरे किरदार मिष्टी के जरिए मैरिटल कोर्टशिप के विषय में एक प्रगतिशील एवं जानकारीपूर्ण कदम उठाया गया है। मैरिटल कोर्टशिप वह समय होता है जब दो लोग शादी होने से पहले एक-दूसरे को जानने के लिए अपना समय देते हैं।
लेकिन यह एकतरफा गली नहीं है और किसी भी व्यक्ति को कभी भी ना कहने की आजादी होती है। मिष्टी कुणाल(रित्विक अरोड़ा) से शादी करने से पहले मैरिटल कोर्टशिप की मांग करती है, पर दोनों परिवारों के लोग अचंभित एवं परेशान हैं। मिष्टी के जरिए, मुझे एक मजबूत एवं आत्मविश्वास से भरी लड़की का किरदार निभाने का मौका मिला जो पुरानी रूढ़ियों के खिलाफ खड़े होने और स्थितियों पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए दृढ रहती है।
दर्शक मिष्टी को खुद को पसंद करने और आत्म-जागरुक रहने वाली आज के दौर की लड़की की तरह देखेंगे और शो के आगामी एपिसोड में कुछ अप्रत्याशित ट्विस्ट एवं टर्न्स देखने को मिलेंगे।”


