- बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!
- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के 8वें राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में एआई के युग में सत्य और जवाबदेही का आह्वान
- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
देपालपुर में किसानों के बीच पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार संघवी
इंदौर। इंदौर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी का ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क अभियान जारी है। उन्होंने आज देपालपुर के युवा विधायक विशाल पटेल और जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल के साथ देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों में सघन जनसम्पर्क किया और सभी से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की गुहार की। इस दौरान गांव के बुजुर्गों ने संघवी का साफा पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।
संघवी ने कहा कि किसानों की समस्याओं से कांग्रेस पूरी तरह वाकिफ है। इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे। किसानों के लिए अलग से बजट बनाया जाएगा।
इस मौके पर क्षेत्र के विधायक विशाल पटेल ने कहा कि इस बार कांग्रेस ने एक ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा है जो बहुत ही नेक, उत्साही और कुछ करने की चाह रखता है। पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से कांग्रेस जितने वोटों से जीती थी, इस बार उससे अधिक बढ़त कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिलना तय है।
शिव मंदिर से शुरू हुआ जन सम्पर्क
पटेल ने आगे कहा कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार किसानों, गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं सहित सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। नाथ सरकार ने प्रदेशभर के 22 लाख किसानों के 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफ कर दिए।
नीलेश पटेल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह संघवी ने अपने जनसम्पर्क की शुरुआत अरण्या गांव में शिव मंदिर में पूजा करके की। इसके बाद वे मुन्नापुरी, बढ़ोदिया, खांडिया, काचल्या, कडोतिया, दतवाना, चारणखेडी, हांडलिया, खेजरखेडा, जतोदिया, कुलाला, अम्बलिया सहित 35 गांवों में किया।
ग्रामीणों के साथ पत्तल पर किया भोजन
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ मालवीय परंपरा अनुसार पत्तल पर भोजन भी किया। संघवी के साथ राजीव यादव, सचिन सोनी, बहादुरसिंह, सुरेश नागर, कमल डांगी, संतोष ठाकुर, चंदर सिंह, इंदरसिंह आंजना, प्रकाश अंजाना, दातारसिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन थे। निलेश पटेल ने बताया कि संघवी ने गौतमपुरा के ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे पानी की समस्या को दूर करेंगे और संभव हुआ तो नर्मदा मैया का पानी भी लेकर आएंगे। साथ ही नए विद्यालय खोले जाएंगे और युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण
इस मौके पर उनके साथ निलेश राठौर, बहादुरसिंह भी साथ थे। मोतीसिंह पटेल ने बताया कि गौतमपुरा में संघवी ने आजाद चौक पर स्थित शहीद भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद आयोजित आमसभा में संघवी ने कहा कि देपालपुर की जनता पर कांग्रेस इस बार भी खरी उतरेगी।
देपालपुर में कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ
क्षेत्रीय विधायक विशाल पटेल ने कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर संघवी ने कहा कि इस बार चुनाव मैं नहीं कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लड़ रहा है। मुझे उम्मीद है कि देपालपुर में कांग्रेस को रिकार्डतोड़ जीत मिलेगी। इस दौरान मोतीसिंह पटेल, सदाशिव यादव ,नीलेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
संघवी का आज विधानसभा 3 में जनसम्पर्क
कांग्रेस उम्मीदवार पंकज संघवी शनिवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में सघन जनसम्पर्क करेंगे। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक अश्विन जोशी, पार्षद छोटे यादव, अरविंद बागड़ी, पार्षद अभय वर्मा, अंसाफ अंसारी, अनवर दस्तक,लक्ष्मी वर्मा, राम यादव, अनिल बारिया, देवेन्द्रसिंह यादव, मनीष बोरासी, अखिलेश जैन, भूपेन्द्र सलूजा, नीलेश पटेल सहित वरिष्ठ कांग्रेसी साथ रहेंगे। शहर कांग्रेस कमेटी के अनुसार संघवी 4 मई शनिवार को अपने जनसम्पर्क की शुरुआत राजबाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर पर पूजा करके करेंगे।


