- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
जनवरी 2020 तक पिपल्याहाना फ्लाय आवेर ब्रिज का काम पूरा हो जायेगा
कमिश्नर ने किया पिपल्याहाना फ्लाय ओवर ब्रिज किया आकस्मिक निरीक्षण
इंदौर 3 मई. कमिश्नर श्री आकाश त्रिपाठी ने आज पिपल्याहाना फ्लाय ओवर ब्रिज, इंटरेशनल स्वीमिंग पूल और शहीद स्मारक का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने काम की गुणवत्ता बनाये रखने और काम समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर बैठक का भी आयोजन किया गया।
बैठक में बताया गया कि पिपल्याहाना फ्लाय ओवर ब्रिज 72 गर्डर लगेगी और 54 बैरिंग लगेगी। अभी ब्रिज के खम्बे बनाने और पास में ही गर्डर बनाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। जून से नवम्बर के बीच गर्डर चढ़ाने का काम किया जायेगा। उसके बाद छत डाली जायेगी। भोपाल से बैरिंग मँगाई जा रही है। ब्रिज बन जाने के बाद इसका लोडिंग टेस्ट होगा। बैठक में विवेक श्रोत्रिय भी मौजूद थे। जनवरी,2020 में इस ब्रिज पर छत डाली जायेगी।
फ्लाय ओवर ब्रिज पर आने वाली बाधाओं को हटाने का काम चल रहा है। उद्देश्य यह है कि काम समय-सीमा में पूरा कर लिया जाये और काम की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाये। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि यात्रिओं को आने-जाने में कोई कठिनाई न हो।
इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुये कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने कहा कि फ्लाय ओवर ब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। फ्लाय ओवर ब्रिज के मार्ग से नर्मदा पाइप लाइन हटाई जायेगी। जनवरी,2020 तक फ्लाय आवेर ब्रिज का काम पूरा हो जायेगा। काम की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने 3.84 एकड़ में फैले और 22 करोड़ रूपये से बंगाली चौराहे के पास निर्मित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया। स्वीमिंग पूल का काम 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दो तरह के स्वीमिंग पूल बनाये गये हैं एक ट्रेनिंग स्वीमिंग पूल और दूसरा मेन स्वीमिंग पूल।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि स्वीमिंग पूल का काम 6 महीने में पूरा हो जायेगा। यह स्वीमिंग पूल मध्यप्रदेश में सर्वाधिक सुविधा वाला स्वीमिंग पूल होगा। इसमें में जिम और फूडकोर्ट भी बनाया जा रहा है। इसे व्यवसायिक तौर पर चलाया जायेगा। इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तैराकी प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी।
कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने शहीद स्मारक का भी निरीक्षण किया। स्मारक का काम 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसमें चित्र गैलरी में शहीदों के 80 से अधिक चित्र लगाये जायेंगे। इंडिया गेट बनकर तैयार है। परिसर में लघुनाटक मंडली के लिये स्टेडियमनुमा स्थल भी बनाया गया है। 2 एकड़ में फैले इस शहीद स्मारक की लागत 4 करोड़ 84 लाख रूपये है। शहीद स्मारक में आजादी के तराने गूंजेगे। यह तीनों काम इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा किये जा रहे हैं। काम के संबंध में आईडीए के इंजीनियर्स ने प्रगति की जानकारी कमिश्नर श्री त्रिपाठी को दी।


