- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आज की पीढ़ी समझदार और उन्हें पता है कि उन्हें अपने जीवनसाथी से क्या चाहिये: रूपल पटेल
स्टारप्लस का ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ प्रगतिशील कहानी के साथ रिश्तों और शादी पर आज की पीढ़ी की सोच को प्रस्तुत करता है। मैरिटल कोर्टशिप जैसे विषय को उठाकर इस शो ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। कहानी के इस मौजूदा ट्रैक में दिखाया गया है कि मीनाक्षी (रूपल पटेल) आखिरकार मिष्टी की मैरिटल कोर्टशिप की बात मान जाती है, लेकिन ऐसा लगता है कि उसका कोई अपना मकसद है।
राजवंशी परिवार की मुखिया होने के नाते, मीनाक्षी उनके लिये सबसे बेहतर चाहती है और उनके लिये काफी प्रोटेक्टिव हैं। अपने परिवार में उसका नई पीढ़ी से आये दिन विवाद होता रहता है। इस शो में सशक्त किरदार निभाने वाली, अभिनेत्री रूपल पटेल ने वास्तविक जीवन में इससे भी नई सोच रखती हैं।
वह कहती हैं, ‘’आज की पीढ़ी काफी स्मार्ट है और उन्हें पता है कि उन्हें अपने जीवन साथी से क्या चाहिये। खासतौर से मिष्टी जैसे युवा शादी जैसे बड़े बंधन में बंधने से पहले अपने जीवनसाथी को जानना चाहती है। अब वह समय आ गया है कि टेलीविजन शोज में मैरिटल कोर्टशिप जैसे विषय लाये जायें। इस शो में उस विषय को नई और पुरानी पीढ़ी की सोच के माध्यम से रखा गया है।
मीनाक्षी को इस बात का विरोध करते हुए दिखाया गया है, वह ना केवल इस बात से परेशान है, बल्कि उसे शादी से पहले एक-दूसरे को जानने की बात भी समझ नहीं आती। अपने ऑन-स्क्रीन किरदार से अलग मुझे ऐसा लगता है कि यह आज के जमाने और उम्र के लोगों का विषय है। यह बेहद उल्लेखनीय है कि हम कलाकार के तौर पर दर्शकों तक उसे पहुंचने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।‘’


