- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मतदान के ब्रांड एम्बेसेडर बने पोस्टमैन
भारतीय डाक विभाग, इन्दौर परिक्षेत्र की स्टूडेन्ट पुलिस कैडेट के साथ सार्थक पहल
लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्यसे निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित स्वीप ऐक्टिविटी के अंतर्गत् भारतीय डाक विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शत प्रतिशत मतदान हेतु लोगोंको प्रेरित करने हेतु डाक विभाग के पोस्टमैनो द्वारा मतदान के संबंध में जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया।
इस हेतु इन्दौर जीपीओ में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अतिथि श्रीमती नेहा मीना, सीईओ जिला पंचायत इंदौर एवं नोडल अधिकारी स्वीप ऐक्टिविटी, श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, सहायक अधीक्षक पुलिस मुख्यालय,श्रीमती राशिपरिहार, प्राचार्य,शासकीय हाई स्कूल मुसाखेड़ी, इन्दौर एवं श्रीमती रचना जौहरी, मीडिया एवं प्रोडक्शनउपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रीती अग्रवाल निदेशक डाक सेवायेंइन्दौर द्वारा की गई ।
इन्दौर डाक विभाग समय-समय पर अपने सामाजिक दायित्व में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है । पहले भी पोस्टमैनो के माध्यम से “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं” का सार्थक संदेश दिया जा चुका है । इस बार यह पोस्टमैन मतदान के ब्रांड एम्बेसेडर की भूमिका निभाएगें । इसी तारतम्य में आमजन में मतदान के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्यसे स्टूडेन्ट पुलिस कैडेटके द्वारा पोस्टमैनो को बैच प्रदाय किये गये ।
आज से मतदान दिनांक तक इन्दौर शहर के समस्त पोस्टमैन बैच लगाकर घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगें तथा अपने अमूल्य मत का अधिकार समझाएगें । इसके अतिरिक्त भारतीय डाक विभाग द्वारा इसी संबंध में लघु फिल्म भी जारी की गई ।
जिला प्रशासन, पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से डाक विभाग अपने पोस्टमैनो के माध्यम से मतदान हेतु जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा । इस अभियान के द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 में शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को प्रेरित किया जायेगा ।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक (प्रथम), सहायक निदेशक (द्वितीय) एवं वरिष्ठ लेखाधिकारी, क्षेत्रीय कार्यालय इन्दौर तथा वरिष्ठ पोस्टमास्टर इन्दौर जीपीओ भी उपस्थित थे ।


