- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
फिल्म आर्टिकल 15 में सयोनी गुप्ता काडी-ग्लैम लुक बना आकर्षण
अभिनेत्री सयोनी गुप्ता अक्सर अपनी फिल्मों में एक अलग और रोचक किरदार निभाते दिखाई देती हैं, और अब सयोनी आयुष्मान खुराना के साथ अनुभव सिन्हा की फिल्म आर्टिकल 15 में डी-ग्लैम अवतार में दिखाई देंगी।
सयोनि गुप्ता ने अमेज़ोन प्राइम के फोर मोर शॉट्स प्लीज में एक ग्लैमरस और स्मार्ट लड़की की भूमिका निभाई थी और अब अपनी आने वाली फिल्म आर्टिकल 15 में गांव की एक साधारण लड़की के किरदार में नज़र आएँगी। फिल्म के ट्रेलर में देखा गया उनका सांवला रंग और आकर्षक रोल निश्चित रूप से लोगों की जिज्ञासा बढ़ाने वाला है।
शहरी ग्लॅमरस चरित्रों से लेकर एक ऐसी लड़की जो गांव में अपने अधिकारों से वांछिंत है, की भूमिका तक, सयोनि इंडस्ट्री के उन बहुत ही चुंनिन्दा कलाकारों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं जो चुनौतीपूर्ण पात्रों को बहुत ही सहजता से निभाते है।
अपने लुक के बारे में बात करते हुए सयोनी ने कहा, “मैं अपनी फिल्मों को इस आधार पर नहीं चुनती कि मेरा किरदार कैसा दिखता है, बल्कि यह वह स्क्रिप्ट होती है जो मुझे आकर्षित करती है। लेकिन साथ ही, इसमें बहुत सारे विचार होते हैं, जिन्हें मैं अपने हर किरदार में रखती हूं। मै ऐसे किरदार करने की चुनौती लेना पसंद करती हूं जिससे मैं परिचित नहीं हूं।”
सयोनी उन बहुमुखी प्रतिभा की अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ, प्राच्ड, फैन, जॉली एलएलबी, द हंग्री जैसी और कई फिल्मों में शानदार भूमिकाएं की हैं। वह इनसाइड एज और फोर मोर शॉट्स प्लीज जैसी कुछ सफल वेब सीरीज का भी हिस्सा रही चुकी हैं। अपने आप में एक शानदार अभिनेत्री, सयोनी लगातार अपनी बहुमुखी प्रतिभा को आगे बढ़ाते हुए देखी जाती हैं और उन पात्रों की श्रेणी को व्यापक बनाती हैं जिन्हें वह निभाना चुनती हैं।


