- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
गर्मी के दिनों में दस फीसदी ज्यादा बिजली का वितरण
इंदौर शहर में सतत 500 मैगावाट से ज्यादा मांग
इंदौर। मप्रपक्षेविविकं बिजली के वितरण को लेकर गंभीर हैं, जहां परेशानी आ रही हैं, वहां समय पर समाधान किया जा रहा हैं। इंदौर शहर में एक सप्ताह में दो बार ज्यादा दिक्कत आई, कंपनी के कर्मचारियों व अधिकारियों ने उसका समाधान किया हैं। 50 मैगावाट का नया पावर ट्रांसफार्मर भी झांसी से आ गया हैं, इसका काम बुधवार से प्रारंभ हो जाएगा।
मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल ने बताया कि पिछले साल के मई-जून के दिनों की तुलना में औसतन रूप से इस वर्ष के मई जून के दिनों में दस फीसदी ज्यादा बिजली का वितरण हो रहा हैं। मालवा और निमाड़ के 15 ही जिलों में ज्यादा आपूर्ति हो रही हैं। श्री नरवाल ने बताया कि रविवार को इंदौर शहर में बाजार, शासकीय दफ्तर, कारखाने बंद होने से मांग घट जाती हैं, शेष दिनों में मांग औसतन दस फीसदी से ज्यादा दर्ज हो रही हैं।
मई व जून के अधिकांश दिनों में इंदौर शहर की बिजली मांग 500 मैगावाट से ज्यादा रही, इसी तरह कंपनी क्षेत्र की मांग 3200 मैगावाट से अधिक देखी गई। 3 जून की स्थिति में इंदौर शहर की मांग 541 मैगावाट रही, गत वर्ष 423 थी। कंपनी क्षेत्र की मांग 3 जून को इस वर्ष 3297 रही, जो पिछले साल इसी दिन 2711 मैगावाट थी।
80 टन का पीटीआर आया
प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल ने बताया कि इंदौर शहर की प्रभावित बिजली वितरण व्यवस्था काफी हद तक ठीक कर ली गई हैं। ट्रांसको का 63 एमवी का ट्रांसफार्मर जल गया था, बीती रात भारत हैवी इलेक्ट्रिक्स लिमिटेड झांसी से 80 टन वजनी ट्रांसफार्मर इंदौर पहुंच गया हैं। इसकी स्थापना, परीक्षण का काम बुधवार से प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद इसमें 33 हजार लीटर यानि 165 बैरल आईल डाला जाएगा। फिर बिजली प्रदाय प्रारंभ होगा। इसके बाद पूरे शहर की बिजली व्यवस्था शत प्रतिशत ठीक हो जाएगी


