- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
महापौर, सांसद व आयुक्त ने किया नदी शुद्धीकरण के कार्यों का निरीक्षण
इन्दौर। महापौर व विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड, सांसद श्री शंकर लालवानी, आयुक्त श्री आशीष सिंह, जलकार्य प्रभारी श्री बलराम वर्मा द्वारा कान्ह सरस्वती नदी शुद्धीकरण हेतु बनाये जा रहे एसटीपी प्लांट व अन्य कार्यो का निरीक्षण किया। इस मौके पर अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महापौर श्रीमती गौड व जलकार्य प्रभारी श्री वर्मा द्वारा प्रातः 8 बजे से राजेन्द्र नगर प्रतिक सेतु के पास कान्ह सरस्वती नदी पर बन रहे एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया गया। राजेन्द्र नगर के पास एसटीपी प्लांट निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान महापौर जी द्वारा संबंधित अधिकारियो को प्लांट निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए, शेष रहे कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये।
यहां से महापौर व आयुक्त द्वारा राजेन्द्र नगर में डल रही सीवरेज कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे वहां पर क्षेत्रीय नागरिको ने बताया कि सीवरेज लाईन डालते वक्त घरो के नलो के कनेक्शन भी कट गये, जिससे परेशानी हो रही है इस पर महापौर जी द्वारा लाईन डाल रही एजेंसी से तत्काल नल कनेक्शन जुडवाने के निर्देश दिये गये।
इसके पश्चात महापौर श्रीमती गौड, सांसद श्री लालवानी, आयुक्त श्री सिंह द्वारा हुक्माखेडी पर कान्ह नदी पर बनाये जा रहे एसटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। जिसके पश्चात सांसद श्री लालवानी व महापौर श्रीमती गौड द्वारा पिपल्यापाला चैराहा स्थित नहर भण्डारा का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान राजेन्द्र नगर क्षेत्र में सीवर की प्रायमरी पाईप लाईन से सेकेंडरी लाईन को जोडने के चल रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय रहवासियो की समस्या निराकरण हेतु भी संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये।
महापौर श्रीमती गौड द्वारा निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि नदी सफाई व विकास कार्य के दौरान नदी की चैडाई कम नही हो, इस पर विशेष ध्यान रखा जावे। नदी किनारे पर उद्यान को विकसित किये जाने पर भी विभागीय अधिकारियो से चर्चा की गई। इसके साथ ही महापौर श्रीमती गौड, सांसद श्री लालवानी, आयुक्त श्री सिंह, जलकार्य प्रभारी श्री वर्मा द्वारा नहर भण्डारा पर 11 एमएलडी के एसटीपी प्लांट पर ओव्हर हेड टैंक निर्माण कर ट्रीट किया हुआ पानी पिपल्यापाला तालाब में छोडने हेतु योजना बनाने व उस पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
इसके पश्चात महापौर श्रीमती गौड द्वारा नहर भण्डारा के निरीक्षण के पश्चात प्राणी संग्रहालय के पीछे आजाद नगर में कान्दी नदी किनारे पर बन रहे एसटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य में गति लाने के साथ ही योजना अनुसार कार्य समय-सीमा में पुर्ण करने के भी महापौर जी द्वारा अधिकारियो को निर्देश दिये गये।
महापौर जी द्वारा निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिये गये बारिश के पूर्व सभी एसटीपी निर्माण का पलेंट से उपर तक कर लेवे, ताकि वर्षा के दौरान कार्य प्रभावित नही हो तथा समस्त एसटीपी निर्माण व सीवरेज लाईन डालने का कार्य अक्टुबर 2019 के पूर्व किसी भी स्थिति में पूर्ण कर लिया जावे। अक्टुबर 2019 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखते हुए, कार्य किया जावे।
निरीक्षण के दौश्रान आयुक्त श्री सिंह द्वारा अधिकरियो को निर्देश दिये गये कि जहां-जहां भी एसटीपी प्लांट निर्माण हो रहे है, वहां पर ट्रीट किये गये पानी के उपयोग हेतु ओव्हर हेड टैंक या हाइडेण्ड बनाने की योजना बनाई जावे।


