- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मिराज सिनेमा इंदौर में डॉल्बी एटमॉस इंस्टॉल करने वाला पहला सिनेमा बना
इंदौर. इंदौर की लोकप्रिय सिनेमा चेन, मिराज सिनेमा ने आज मूवीप्रेमियों के लिए नई डॉल्बी एटमॉस इनेबल्ड सिनेमा स्क्रीन की शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ ही मिराज सिनेमा इंदौर का पहला सिनेमा बन गया है, जो दर्शकों को बेहतरीन डॉल्बी एटमॉस सिनेमेटिक अनुभव प्रदान कर रहा है।
अवार्ड-विनिंग डॉल्बी साउंड टेक्नॉलॉजी, डॉल्बी एटमॉस में स्टोरीटेलिंग में साउंड की शक्ति का उपयोग किया जाता है, जिससे फिल्मनिर्माताओं को उत्तमता एवं डेप्थ के साथ ऑडियो को ओवरहेड या पूरे थिएटर में घुमाने की रचनात्मक स्वतंत्रता मिलती है।
इस घोषणा के बारे में श्री अमित शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर, मिराज़ सिनेमाज़ ने कहा, ‘‘मिराज़ सिनेमाज़ में हमारा उद्देश्य सदैव से अपने ग्राहकों को मनोरंजन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने का रहा है। हमें इंदौर में अपने थिएटर में पहली बार डॉल्बी एटमॉस साउंड टेक्नॉलॉजी का क्रियान्वयन करने के लिए डॉल्बी के साथ काम करने पर गर्व है।
इस नई स्क्रीन का लॉन्च हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिसके द्वारा हम अपने दर्शकों को सिनेमा का अद्भुत अनुभव प्रदान करेंगे। हमें विश्वास है कि डॉल्बी एटमॉस के जबरदस्त ऑडियो का रोचक अनुभव इंदौर के मूवीप्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाएगा।’’
डॉल्बी एटमॉस सिनेमा में अगली पीढ़ी की साउंड के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है तथा पूरी दुनिया में प्रमुख स्टूडियो, अवार्ड-विनिंग फिल्मनिर्माता और एक्ज़िबिटर डॉल्बी एटमॉस अपना रहे हैं। भारत में डॉल्बी एटमॉस में 7 भारतीय भाषाओं में 500 से ज्यादा मूवी टाईटल रिलीज़ किए जा चुके हैं।


