- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
लीडर का टीचर होना जरूरी
लाइफ स्टाइल कोच जितेश मंगवानी ने एस एम ई ग्रोथ प्रोग्राम में शेयर किए मार्केटिंग के तरीके
इंदौर। आज के दौर में कंपनी ग्रोथ किसी किसी चैलेंज से कम नहीं है। कंपनी ग्रोथ के लिए मार्केटिंग का सही रूप में होना जरूरी है। मार्किटिंग से जुड़ी इन महत्वपूर्ण बिंदुओं को लाइफ स्टाइल कोच जितेश मंगवानी ने रविवार को हुए विजय नगर स्थित एक होटल में आयोजित सेमीनार एसएमई ग्रोथ प्रोग्राम में कंपनी ऑनर्स के साथ शेयर किया।
उन्होंने कहा कि लाइफ ओर बिज़नेस में ज़्यादा फर्क नही होता है, जिस प्रकार लाइफ में हैप्पीनेस को बनाए रखने के लिए परिवार की सभी जरूरतों का ध्यान रखना पड़ता है ठीक उसी प्रकार कंपनी या बिज़नेस ग्रोथ के संतुलन पूर्ण कार्यशैली का होना जरूरी है।
उन्होंने इस सेमिनार में लगभग 60 से 70 प्रकार के मार्केटिंग टूल्स पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कंपनी लीडर का एक आंच टीचर होना भी जरूरी है। यदि वहा कंपनी के एम्प्लाइज को सीखाने का नजरिया रखेंगे तो वे किसी भी कार्य को स्वयं के अनुसार करवा सकते है और कार्य शैली भी बहेतर रहेंगी।
बिज़नेस को ऑटो मोड पर रखने के तरीकेजितेश मंगवानी ने बताया कि यदि आप चाहते है कि आपका बिजनेस हमेशा ग्रोथ करता रहे तो उसे ऑटो मोड पर रखना होता है। इसके लिए तीन प्रमुख बातों पर ध्यान रखना पड़ता है। सबसे पहले राइट सिस्टम, राइट पर्सन ओर रिपोट्स का होना जरूरी है। जो कि सही रिक्रूटमेंट से ही संभव हो सकता है। राइट रिक्रूटमेंट में भी तीन बातों का ध्यान जरूर रखे। जिसे आप नियुक्त कर रहे है , उसमे नॉलेज, स्किल और एटीट्यूट जरूर हो।
उसका क्या हुआ से बचेउन्होंने बताया कि बिज़नेस में ज्यादा समय उसका क्या हुआ पूछने में निकल जाता है।इसलिए वर्की और ट्रेल्लो नीति के साथ काम करे। वर्की में में हम उन्हें एक कागज पर उनका कार्य लिख कर दे कटे है। वही ट्रेल्लो में आप एक एप्लिकेशन के माध्यम से कार्य और समय तय करके एम्प्लाइज को दे सकते है। इससे आपका समय बचेगा और आप उसे मार्केटिंग में लगाकर बिज़नेस को ग्रोथ दे सकते है।


