- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मेरे पिता का सेंस ऑफ़ ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग बहुत अच्छी: अनन्या पाण्डे
आज के दौर की पसंदीदा एवं उद्योग जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री अनन्या पाण्डे किसी एनर्जी पावरहाउस से कम नहीं हैं और आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
स्टुडेन्ट ऑफ़ द ईयर 2 से शुरूआत करने वाली अनन्या जल्द ही पति पत्नी और वो में दिखाई देंगी, उनका कहना है कि उद्योग जगत में अपनी जगह बनाने के लिए भाई-भतीजावाद काम नहीं आता, इसके बजाए आपको प्रतिभा और कड़ी मेहनत की ज़रूरत होती है।
माइंडरॉक्स यूथ समिट के दौरान अनन्या ने अपने बारे में, बाॅलीवुड के बारे में कई बातें बताईं। उन्होंने बताया कि वे भविष्य में किस तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहती हैं।
उद्योग जगत में नई शुरूआत करने वाली अनन्या कहती हैं कि आज के दौर में उसके पिता अभिनेता चंकी पाण्डे जैसी कॉमिक टाइमिंग की कमी है।
‘मेरे पिता का सेंस ऑफ़ ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग बहुत अच्छी है और मैं उनसे यह कला सीखन चाहती हूं। मैंने देखा है कि मेरे चुटकुलों पर कोई नहीं हंसता। दर्शकों के एक सवाल का जवाब देते हुए अनन्या ने कहा।
इसके अलावा अनन्या जो सुहाना खान और शनाया कपूर की अच्छी दोस्त हैं, उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे मौका मिले तो मैं दिल चाहता है और जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी फिल्म करना चाहूंगी।’
दर्शकों के सवालों के जवाब देने के साथ-साथ अनन्या ने इण्डिया टुडे माइंडरॉक्स कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ डांस भी किया।


