- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
सावन माह में ये करने से मिलेगा असाध्य बीमारी में लाभ
डॉ श्रद्धा सोनी
वैदिक ज्योतिषाचार्य
इस पूरे माह शिव जी को विभिन्न तरीकों से प्रसन्न करने के प्रयास किए जाते हैं। आइए जानते हैं सावन मास में शिव आराधना के कुछ सरल उपाय…
यदि किसी जातक को या परिवार में किसी सदस्य को असाध्य बीमारी हो गई हो तो उसे चाहिए कि सावन में किसी सोमवार को पानी में दूध व काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के बर्तन का उपयोग करें।
अभिषेक करते समय ‘ॐ जूं स:’ मंत्र का जाप करते रहें। इसके बाद भगवान शिव से रोग निवारण के लिए प्रार्थना करें और प्रत्येक सोमवार रात में 9.15 बजे के बाद गाय के सवा पाव कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने का संकल्प लें।
इस उपाय से बीमारी ठीक होने में लाभ मिलता है। इसके अलावा हनुमानजी, शिवजी के अवतार माने गए हैं। श्रावण शिवजी की पूजा का माह है और इस महीने में हनुमानजी के उपाय भी विशेष रूप से किए जा सकते हैं।
शिवपुराण के अनुसार शिवजी और उनके अवतारों की पूजा करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है। इसके अलावा 11 हजार, 21 हजार या 1.25 लाख बार महामृत्युंजय का पाठ करने या किसी योग्य ब्राह्मण को संकल्प देने से भी अत्यधिक लाभ मिलता है।


