- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
न्यूट्रीनॉर्म वेलनेस मध्यप्रदेश में लॉन्च
उपभोक्ताओं का सबसे पसंदीदा ब्रांड बनने का लक्ष्य
इंदौर. आयुर्वेद पर आधारित तेजी से बढ़ते हर्बल और प्राकृतिक उत्पादों के ब्रांड न्यूट्रीनॉर्म वेलनेस ने आज मध्य प्रदेश में अपने उत्पादों की श्रंखला को लॉन्च किया है. इसके स्किन एवं हेयर केयर उत्पादों की रेंज को खासतौर से समझदारी भारतीय ग्राहकों के लिए उनके अलग-अलग रंग एवं संरचना को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
अलग–अलग तरह की त्वचा जैसे शुष्क, तैलीय, सेंसिटिव और सामान्य त्वचा की जरूरतों के हिसाब से न्यूट्रीनॉर्म वेलनेस में विभिन्न वैरिएंट में उत्पाद मौजूद है. ब्रांड ने उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंचने और महज एक बटन क्लिक कर उन्हें ऑर्डर देने में सक्षम बनाने के लिए फ्लिपकार्ट और अमेज़न के साथ अपनी ऑनलाइन उपस्थिति भी दर्ज करा ली है. ब्रांड का लक्ष्य पहले, दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों तथा प्रमुख बाजारों में भी अपना विस्तार करना है.
न्यूट्रीनॉर्म के उत्पाद प्राकृतिक जड़ी –बूटियों, तेलों और फलों के अर्क से युक्त है, ऐसे में रोजमर्रा के प्रदूषण और अन्य हानिकारक तत्वों से यह आपके बाल और त्वचा की सुरक्षा करते हैं. उत्पादों की श्रंखला, उपभोक्ताओं की प्रमुख जरुरतों पर आधारित है, जैसे कि, अलग अलग तरह के बाल, शरीर और चेहरे के लिए हेयरकेयर, फेयरनेस और मॉइश्चराइजिंग आदि.
इस लॉन्च पर, श्री सूरज शर्मा, बिजनेस कंसल्टेंट और प्रमुख – रणनीति, बिक्री और विपणन, न्यूट्रिनॉर्म वेलनेस ने कहा, ‘’हमें भारतीय बाज़ार की बहुत गहरी समझ हैं और हम अपने उपभोक्ता का सम्मान करते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय त्वचा और बालों की जरूरत से निपटने के लिए हम हर्बल और शुद्ध उत्पादों की श्रृंखला लेकर आए हैं.
न्यूट्रीनॉर्म वेलनेस में हम लोगों को ऐसे समाधान देकर हलचल मचाने का प्रयास करते हैं जोकि प्राकृतिक हैं और उन्हें मजबूत शोध एवं विज्ञान का समर्थन प्राप्त है.’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘ग्वालियर से मिले प्रतिसाद ने हमें मध्य प्रदेश में अपने उत्पादों को लॉन्च करने के लिए प्रोत्साहित किया. हमें पक्का भरोसा है कि आगामी 12 से 24 महीनों में हम इस श्रेणी में सर्वोच्च स्थान हासिल कर लेंगे. हम मानते हैं कि मध्य प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार है क्योंकि उपभोक्ताओं द्वारा हमारे मध्य प्रीमियम ब्रांड को खरीदने की प्रबल संभावनाएं हैं.’’
डॉ. रवि शंकर, कार्यकारी निदेशक- न्यूट्रिनॉर्म वेलनेस ने कहा, ‘‘लोग आज ऐसे उत्पादों से घिरे हुए हैं जो चमत्कारी रूप से असर दिखाने का दावा करते हैं. बाज़ार ऐसे लोगों के उत्पादों से अटा पड़ा है जो कि कठोर और लम्बे अरसे तक नुकसान पहुंचाने वाले दुष्प्रभावों से युक्त है.
यहाँ न्यूट्रीनॉर्म वेलनेस में हम 100 फीसदी प्राकृतिक और हर्बल चीजों के मिश्रण से बने उत्पादों से उपभोक्ता की इस समस्या का समाधान करने की कोशिश करते हैं. हमने आरएंडडी में काफी निवेश किया है जिससे कि हम अपने उपभोक्ताओं तक सर्वश्रेष्ठ उत्पाद पहुंचाने में सक्षम हुए हैं.’’
न्यूट्रीनॉर्म उत्पादों का मूल्य महज 199 रुपए से शुरू होता है. उन्होंने कहा, “’हमारे उत्पादों की कीमतें पॉकेट फ्रेंडली हैं.’’ कंपनी ने सुनिश्चित किया है कि मूल्य भारत के लक्षित ग्राहकों जिसमें मुख्य रूप से विद्यार्थी, माताएं और कामकाजी महिलायें शामिल हैं, की जेब के अनुकूल हों.


