- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
फोर्स मोटर्स ने की पुनेरी पल्टन का प्रमुख प्रायोजक होने की घोषणा
- प्रो कबड्डी के सीजन 7 के लिए स्थानीय टीम का प्रमुख प्रायोजक है फोर्स मोटर्स
पुणे. पुणे स्थित मोटर वाहन निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स ने आज प्रो कबड्डी लीग के सीजन 7 के लिए एक बार फिर से पुनेरी पल्टन टीम के लिए अपने प्रमुख प्रायोजन की घोषणा की। पुनेरी पल्टन ने अपनी क्षमता को साबित किया है और वह खिताब के शीर्ष दावेदारों में से एक रह चुकी है।
इस साल टीम की कप्तानी सुरजीत सिंह करेंगे, जबकि टीम के कोच अर्जुन अवार्डी अनूप कुमार होंगे। उनके संचालन और प्रबंधन में भारतीय कबड्डी टीम ने वर्ष 2016 में कबड्डी विश्व कप के साथ ही वर्ष 2010 और 2014 में एशियाई स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है।
इस साल इसकी जोश और ऊर्जा से भरपूर टीम में हरियाणा, महाराष्ट्र और ईरान के स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। पुनेरी पल्टन की टीम इस सीजन का अपना पहला मैच आगामी 22 जुलाई को हैदराबाद में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ खेल रही है।
फोर्स मोटर्स द्वारा इस स्वदेशी खेल के प्रायोजन का आधार इस मिट्टी के खेल और इसके कारगो किंग रेंज, शक्तिमान पिक–अप और सन्मान, बलवान श्रृंखला के एग्रीकल्चर ट्रैक्टर्स जैसे तूफानी, विश्वसनीय और सिद्ध वाहनों द्वारा साझा की गई सामान्य विशेषताओं पर आधारित है।
फोर्स मोटर्स के प्रबंध निदेशक श्री प्रसन फिरोदिया ने कहा, “ग्रामीण भारत में हमारे ज्यादातर ग्राहकों द्वारा प्रशंसित, कबड्डी एक स्वदेशी और लोकप्रिय खेल है। यह जुड़ाव इस मिट्टी के खेल और हमारी स्वदेशी, तूफानी और फुर्तीली उत्पाद श्रृंखला की आम धारणा को मजबूत करता है।
इतना ही नहीं कारगो किंग, शक्तिमान पिक–अप व सन्मान और बलवान कृषि ट्रैक्टर इन गुणों को प्रतिध्वनित करते हैं। पुणे की अपनी स्थानीय टीम, पुनेरी पल्टन के साथ प्रमुख भागीदारी से हमें काफी प्रसन्नता महसूस हो रही है। टीम से शानदार प्रदर्शन की अपेक्षा करते हुए श्री फिरोदिया ने इस सीजन के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं।


