- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लिवा ने रखा साड़ी कैटेगरी में कदम, ‘कोलकाता फैशन एक्स पो में प्रदर्शित किया अपना कलेक्शन
आदित्य बिरला ग्रुप के नये जमाने के फैब्रिक, लिवा ने इस हफ्ते आयोजित देश के सबसे बड़े एथनिक वियर कार्यक्रम, ‘कोलकाता फैशन एक्सपो’ में साड़ी कैटेगरी में कदम रखने की घोषणा की।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टार, श्री दिलीप गौर ने कहा, ‘’साड़ी एक प्रतिष्ठित श्रेणी है, लेकिन महिलाओं के बाकी कपड़ों के सेगमेंट की तुलना में इसका विकास धीमा है। एक कैटेगरी के रूप में साड़ी में बहुत ही दमदार तरीके से नयापन लाने की जरूरत है, जिसे लिवा अपनी रफ्तार के साथ पूरा करने में सक्षम होगा।‘’
2018 में आई ‘टेक्नोपैक’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में साड़ी का बाजार 60,000 करोड़ रुपये का है और महिलाओं के समस्ते कपड़ों के बाजार पर 29 प्रतिशत पर इसका कब्जा है। आदित्य् बिरला ग्रुप ने इस कैटेगरी में जरूरत और क्षमता को पहचाना। इसके बाद उन्होंाने ‘कोलकाता फैशन एक्सकपो’ में इस घोषणा के साथ उस कमी को पूरा करने का काम किया।
लिवा द्वारा प्रायोजित एवं प्रस्तुत, इस कार्यक्रम में एक फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें लिवा के फैब्रिक्स का इस्तेमाल किया गया। साथ ही एक लाउंज में बड़े हब्स के वैल्यू चेन पाटनर्स द्वारा पहली बार कलेक्शन पेश किया गया।
भारतीय सेलिब्रिटी तथा फैशनिस्टा मंदिरा बेदी ने भी लिवा फैब्रिक के साथ मिलकर एक कलेक्श्न तैयार किया और शो के दौरान उसका प्रदर्शन किया। वह उन भारतीय हस्तियों में से एक हैं, जिन्हों्ने साड़ी को फैशनेबल और ट्रेंडी बनाया। इस साड़ी कलेक्शउन को लॉन्च करने के लिये मंदिरा ही सबसे उपयुक्त् थीं।
प्रीमियम लेबल में पारसमणि, सूर्या साड़ीज, पार्वती फैब्रिक्स और कई अन्य ने लिवा के साथ मिलकर, कंटेम्पररी फेस्टिव कलेक्शन, ‘रीइमैजिन्ड’ पेश किया। लिवा के विभिन्न् पार्टनर्स में अलग-अलग टेक्सटाइल हब्स कंट्री में वाराणसी, चंदेरी, भागलपुर, सलेम, कोलकाता, दिल्ली और सूरत शामिल हैं। उन्होंने एक्सक्लूसिव ‘लिवा पवेलियन’ में साडि़यों और लहंगे का नवीनतम कलेक्शन प्रदर्शित किया।
इस कार्यक्रम को लोगों ने काफी पसंद किया। इसमें देश भर से आये 1500 से भी ज्यादिा रिटेलर्स, बूटिक मालिक और खुदरा व्यापारियों ने हिस्सा। लिया। इसमें ‘नल्लीेज़’ ,‘चेन्नई सिल्क।‘, ‘मान्य्ावर’ और कई अन्य शीर्ष कंपनियां शामिल थीं।
लिवा ने अपने ड्रैप, प्राकृतिक चमक और कोमलता के गुणों का लाभ उठाया है और वह चाहते हैं कि ग्राहक नये रूप में साड़ी की पुनः कल्पना करें। वैल्यूल चेन की जरूरत से बखूबी मेल खाने के लिए, लिवा ने ऑकेज़न वियर और रेग्युालर वियर दोनों के लिए का नया मिश्रित रूप प्रस्तुत किया है।


