- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ICSI ने जम्मू और कश्मीर (UT) और लद्दाख (UT) के छात्रों के लिए 100% शुल्क माफी योजना की घोषणा की
भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विकास के लिए बड़ी पहल की है। भारत सरकार की विभिन्न क्षेत्रों के लोगो के लिए तक विकास का लाभ पहुंचाने लिए कई योजनाए शुरू की है।
सरकार की इस पहल में सहयोग करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीजऑफ इंडिया ने जम्मू – कश्मीर (UT) एवं लद्दाख (UT) के छात्रों के लिए एक विशेष शुल्क माफी योजना शुरू की है।
आईसीएसआई की परिषद ने अपनी हालिया बैठक में सीएस फाउंडेशन और सीएस एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए जम्मू और कश्मीर और लद्दाख से संबंधित छात्रों के लिए 100% शुल्क माफी प्रदान करने की मंजूरी दी। योजना 1 सितंबर, 2019 से प्रभावी होगी।
इससे इनक्षेत्रों के छात्रों को प्रमुख प्रबंधकीय पदों पर काम करने एवं उनकी आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी ।
लद्दाख (UT) से संसद सदस्य (लोकसभा ) श्री जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल ने इस योजना की शुरुआत करते हुए संस्थान के प्रयासों की सराहना की और कहा, “यह पहल लद्दाख के छात्रों को मुख्य धारा में लाने की दिशा में बहुत बड़ा योगदान होगा”।
आईसीएसआई के अध्यक्ष, सीएस रंजीत पांडे ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “भारत सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओ में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ने हमेशा खुद को एक गौरवशाली साथी माना है एवं अपना योगदान दिया है ।
समावेशी विकास लंबे समयसे भारत सरकार के लिए एक एजेंडा रहा है, एवं आईसीएसआई इस पर दृढ़ता से विश्वास करती हैं एवं इस तरह के लक्ष्य की उपलब्धि एक और नींव रखती है जिसमे की सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो ।
व्यावसायिक शिक्षा को आसानी से सुलभ बनाने के प्रयास में, ICSI ने CSफाउंडेशन / CS एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम को करने के इच्छुक जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के छात्रों के लिए पंजीकरण शुल्क में 100% रियायत की घोषणा की है। हमें उम्मीद है कि यह पहल शिक्षा और राष्ट्र के युवाओं के लिए अवसर के द्वार खोलेगी।
जम्मू और कश्मीर और लद्दाख से संबंधित छात्र जिन्होंने 10 + 2 या समकक्ष या स्नातक की डिग्री या समकक्ष पास किया है, वे क्रमशः सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम और सीएस कार्यकारी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करते समय शुल्क माफी के लिए पात्र होंगे।
आईसीएसआई के उपाध्यक्ष सीएस आशीष गर्ग ने बताया की छात्रों के साथ जुड़ने के लिए एक बुनियादी ढाँचे की आवश्यकता को समझते हुए, आईसीएसआई ने श्री नामग्याल से लद्दाख विश्वविद्यालय में आईसीएसआई अध्ययन केंद्र स्थापित करने की सुविधा देने का भी अनुरोध किया है। इसके अलावा, ICSI लद्दाख विश्वविद्यालय के साथ मिलकर वाणिज्य में स्नातक की डिग्री परीक्षाओं में अव्वल रहने के लिए “ICSI सिग्नेचर अवार्ड” प्रदान करना चाहता है।
ICSI सिग्नेचर अवार्ड में एक गोल्ड मेडल और एक सर्टिफिकेट शामिल होता है और उसी को विश्वविद्यालय केदीक्षांत समारोह / वार्षिक समारोह में टॉपर से सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा, B.Com के टॉप तीन छात्र कंपनी सेक्रेटरीशिप कोर्स के एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम चरण में पंजीकरण के समय देय शुल्क की पूर्ण छूट के लिए योग्य हैं।
यह उम्मीद की जाती है कि उपरोक्त पहल न केवल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी बल्कि जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के युवाओं को सशक्त बनाएगी और उनकी प्रतिभा का पोषण करके उन्हें मुख्यधारा में लाएगी।


