- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वोडाफोन आइडिया ने टर्बोनेट 4G मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लॉन्च किया
● टर्बोनेट 4G बना है वोडाफोन और आइडिया के एक हुए नेटवर्क से जिससे मिलेगा बेहतर अनुभव बेहतर कवरेज और ज़्यादा क्षमता
इंदौर. भारत की जानी मानी मोबाइल नेटवर्क कंपनीवोडा फोन आइडिया लिमिटेड ने आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में टर्बोनेट 4G के लॉन्च की घोषणा की है जहां इसने नेटवर्क को सफलतापूर्वक एकीकृत किया है। टर्बोनेट 4G नेटवर्क की सेवा के तहत नेटवर्क को डायनेमिक स्पेक्ट्रम री-फार्मिंग, M-MIMO, L900, TDD और स्मॉल सेल्स के साथ तैयार किया गया है, जिससे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नेटवर्क की क्षमता और कवरेज बढ़ी है।
इस अवसर पर राजेश नाइक, बिजनेस हेड , वोडाफोन आइडिया लिमिटेड मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ ने कहा, ‘‘टर्बोनेट 4G के साथ, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोडाफोन आइडिया के ग्राहक अब तेज डाउनलोड और अपलोड स्पीड, बेहतर कवरेज और कंटेन्ट का अनुभव अपने स्मार्टफोन पर उठा सकते हैं । मजबूत एकीकृत नेटवर्क और बेहतरीन डिजिटल कंटेन्ट से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हमारा नेतृत्व और मजबूत होगा।’’
इंटीग्रेशन के बाद वोडाफोन आइडिया का नेटवर्क मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब बड़ा, मजबूत और मजबूत हो गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा दूरसंचार ऑोपरेटर 4G, 3G और 2G सेवाओं के साथ 2.85 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है।
इंटीग्रेशन के बाद मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोडाफोन आइडिया नेटवर्क अब 10,043 4G साइटों के साथ बड़ा, मजबूत और तेज हो गया है । वोडाफोन आइडिया की 4G कवरेज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की 5.4 करोड़ आबादी को कवर करने के लिए बढ़ी है।
वोडाफोन आइडिया का टर्बोनेट 4G जल्द ही अगले कुछ महीनों में चरणबद्ध तरीके से देश भर में उपलब्ध करवाया जाएगा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ देश के उन पहले कुछ सर्कल में से एक बन गया है, जिन्हें टर्बोनेट 4G सेवाएं मिलेंगी।
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के चीफ टेक्नोलॉजी ऑाफीसर विशांत वोरा के अनुसार, “कई क्षेत्रों में दो सशक्त नेटवर्क के संघठनके साथ, वोडाफोन आइडिया साइट्स की व्यापक संख्या, भविष्य अनुकूल तकनीकों की तैनाती और बेहतरीन स्पेक्ट्रम आवंटन के दम पर अत्यधिक पावर्ड एवं सुपर चार्ज्ड 4G नेटवर्क बना रहे हैं।
टर्बोनेट 4G नेटवर्क विस्तृत कवरेज, अधिक क्षमता, टर्बो स्पीड और शानदार ग्राहक अनुभव प्रदान करने का वादा करता है। हमारा एकीकृत नेटवर्क सिंगल ब्रांड प्रस्ताव – टर्बोनेट 4G के तहत भारत के सभी एकीकृत क्षेत्रों में दोनों ब्रांडों के ग्राहकों को प्रस्तुत किया जा रहा है। तो आप चाहे वोडाफोन के ग्राहक हों या फिर आइडिया के, आपका नेटवर्क अब बड़ा, बेहतर और मजबूत है।”
भारत में 72% जिलों में टर्बोनेट लांच किया जा चुका है | इसके साथ वोडाफोन और आइडिया के नेटवर्क को एक करने का काम तेज गति से जारी है।सभी जिलों में नेटवर्क संघठन के साथ, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 4G की गति में काफी सुधार हुआ है।
नेटवर्क को सहजता से एकीकृत और ऑप्टिमाइज करने के लिए, राष्ट्रीय एवं सर्कल स्तर पर कंपनी ने टास्कफ़ोर्स बनाया है और नेटवर्क पर निरंतर निगरानी रखी जा रहीहै।इसके लिये पुणे में चौबीसो घंटे सातों दिन चलने वाला विश्व-स्तरीय SNOC है।
मोबाइल इंटरनेट स्पीड टेस्टिंग फर्म Ookla के अनुसार वोडाफोन और आइडिया कई एकीकृत क्षेत्रों मे सबसे तेज़ 4G अपलोड और डाउनलोड स्पीड देती है। अधिक जानकारी www.vodafoneidea.com पर उपलब्ध है।
दोनों ब्रांड्स पर टर्बोगति की पेशकश के साथ, ग्राहक वोडाफोन प्ले और आइडिया मूवीज एंड टीवी एप्प पर लाइव टीवी, लेटेस्ट मूवीज और तरह-तरह के ओरिजनल कंटेंट का आनंद उठा सकते हैं। वोडाफोन आइडिया ने Eros, Sony, Zee5, Hungama Play, T-series, SunNext, Shemaro, Hoichoi, T.V.Today, Discovery आदि कई अन्य प्रमुख कंटेंट क्रिएटर्स एवं एग्रीगेटर्स के साथ गठबंधन किया है जोकि टर्बोनेट 4G का आनंद उठाने के लिए सब्सक्राइबर्स को प्रीमियम कंटेंट मुफ्त में मुहैया कराते हैं। इसके अलावा, कंपनी के अपने प्रीमियम ग्राहकों के लिए Amazon Prime और Netflix जैसे अग्रणी कंटेंट प्रदाताओं के साथ भी गठबंधनकिया है।
Vodafone Idea launches TurboNet 4G
InMadhya Pradesh and Chhattisgarh
टर्बोनेट 4G के लाभ
टर्बोनेटवर्क: उच्च क्षमता एवं कवरेज के साथ अत्याधुनिक 4G LTE नेटवर्क
बेहतरीन नेटवर्क क्षमतायें: डायनामिक स्पेक्ट्रम रि-फार्मिंग, M-MIMO, और
स्मॉल सेल्स सहित नये युग की 5G रेडी तकनीकों की तैनाती
हाई स्पीड डाउनलोड/अपलोड : न्यूनतम लेटेंसी के साथ तीव्र एवं सुचारू
मोबाइल इंटरनेट अनुभव, Ookla द्वारा सत्यापित
बेहतरीन अनुभव: तीव्र रिस्पांस टाइम के साथ म्यूजिक, वीडियो, चैट, मोबाइल गेमिंग एवं टू-वे वीडियो कॉलिंग की हाई डेफिनिशन स्ट्रीमिंग
समृद्ध कंटेंट: वोडाफोन प्ले या आइडियामूवीज एंड टीवी एप्प की मदद से लाइव टीवी, न्यूज, एचडी मूवीज ऑन-डिमांड, वीडियो और म्यूजिक का आनंद उठाएं


