- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडियन ऑयल और टाटा मोटर्स ने डीजल भरो – ट्रक जीतो अभियान शुरू किया
इंदौर। भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने पेट्रोलियम ईंधन के सबसे बड़े खुदरा विक्रेता इंडियन ऑयल के साथ हाथ मिलाकर, त्यौहारी सीजन के दौरान डीजल की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए – डीजल भरो ट्रक जीतो- अभियान शुरू किया है।
डीजल भरो – ट्रक जीतो अभियान 90 दिनों की अवधि के लिए चलेगा, जिसमें 10 सितंबर, 2019 से 8 दिसंबर, 2019 के बीच इंडियन ऑयल आउटलेट से एकल बिल पर 50 लीटर या उससे अधिक की डीजल खरीद करने वाले किसी भी व्यावसायिक वाहनों के चालक को प्रत्येक 30 दिनों के अंत में एक नए टाटा अल्ट्रा ट्रक के बम्पर पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।
45 भाग्यशाली विजेताओं को हर दूसरे दिन एक टाटा ऐस गोल्ड घर ले जाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, 10,000 भाग्यशाली ग्राहकों को रूपये 1000 मूल्य का हाई स्पीड डीजल जीतने का मौका मिलेगा। भाग लेने के लिए, ग्राहकों को अपने बिल और मात्रा के विवरण के साथ 99114 10000 पर एक साधारण एसएमएस भेजना होगा।
टाटा मोटर्स के सीवीबीयू के विपणन एवं बिक्री के उपाध्यक्ष श्री आरटी वासन ने कहा, “इस डीजल भरो-ट्रक जीतो अभियान के तहत हम इंडियन ऑयल और टीएमएल चैनल भागीदारों के सबसे बड़े नेटवर्क से माध्यम से, अपने सभी ग्राहकों तक पहुंच बनाकर उच्च गुणत्ता व उच्च गति वाले डीजल, टाटा मोटर्स जेन्यूइन ऑइल तथा टाटा मोटर्स डीईएफ के उपयोग को बढ़ावा देंगे। हम नवाचारों के लिए नए बेंचमार्क अभियान के लगातार समर्थन कर रहे हैं।
इंडियन ऑयल के निदेशक श्री गुरमीत सिंह ने कहा, इंडियन ऑयल ने अपने प्रत्येक ग्राहक की सेवा करने का हमेशा प्रयास किया है। यह अभियान ग्राहकों के साथ जुड़ने के हमारे प्रयासों में एक और पहल है। मुझे यकीन है कि इस अभियान के साथ, अधिक से अधिक ग्राहक इंडियन ऑयल परिवार का हिस्सा बनेंगे और हमें अपने जीवन को ऊर्जावान बनाने का अवसर देंगे।
यह ऑफर देश भर में 27,000 से अधिक इंडियन ऑयल स्टेशनों पर उपलब्ध है।


