- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘कहने को हमसफ़र है’ की स्टारकास्ट के साथ ‘ओ मेरे हमसफ़र’ का संगीतमय सफ़र लॉकडाउन की बोरियत को करेगा दूर!
घोषणा की बाद से ही, दर्शक ‘कहने को हमसफ़र है’ के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। पिछले सीज़न से रिलेशनशिप सीरीज़ के सभी सवालों के जवाब 6 जून को दिए जाएंगे, जो दोपहर 12 बजे से ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा!
लेकिन उससे पहले, दर्शकों को एक अनोखा यूट्यूब प्रीमियर ‘ओ मेरे हमसफ़र’ देखने मिलेगा जो कि ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की सीरीज़ ‘कहने को हमसफ़र है’ की स्टार कास्ट के साथ एक डिजिटल म्यूजिक कॉन्सर्ट है। यूट्यूब प्रीमियर की मेजबानी गायक, टेलीविजन एंकर और पूर्व ऑल इंडिया रेडियो एफएम रेनबो रेडियो जॉकी, मिहिर जोशी द्वारा की जाएगी।
इस अनोखे यूट्यूब प्रीमियर का आगाज़ पहले दो सीज़न के सफ़र के साथ शुरू होगा, जो दर्शकों के जहन में ‘कहने को हमसफ़र हैं’ की बीती यादें ताज़ा कर देगा। साथ ही, यह भी प्रदर्शित कोय जाएगा कि सभी किरदार प्रत्येक सीज़न के साथ किस तरह प्रगति की है।
दर्शकों के लिए इंडियन आइडल फेम और बहुमुखी प्रतिभा गायक अभिजीत सावंत, बहुमुखी प्रतिभा सिंह बघेल और छोटे उस्ताद संगीत रियलिटी शो की विजेता ऐश्वर्या मजमुदार द्वारा प्रस्तुत किए गए शो के मंत्रमुग्ध कर देने वाला जादुई म्यूजिकल परफॉर्मेंस प्रस्तुत किया जाएगा।
सभी कलाकार सोशल मीडिया और यूट्यूब पर बेहद लोकप्रिय हैं और कहने की ज़रूरत नहीं है कि उनके उत्साही प्रशंसक निश्चित रूप से ‘कहने को हमसफ़र हैं’ के लोकप्रिय गानों की उनकी प्रस्तुति के साथ आश्चर्यचकित होने के लिये तैयार है।
इस यूट्यूब प्रीमियर में शो के कलाकार रोनित रॉय, गुरदीप पुंज, मोना सिंह, अपूर्वा अग्निहोत्री, पलक जैन और पूजा बनर्जी के साथ रोचक बातचीत देखने मिलेगी। लॉकडाउन के बीच, शो के कलाकारों ने अपने घरों की सुरक्षा से वीडियो रिकॉर्ड करने का प्रयास किया है और दर्शकों के लिए यह विशेष प्रीमियर ले कर आये जो ‘कहने को हमसफ़र है’ के प्रति उनके सामान्य प्रेम और विश्वास को दर्शाता है।
यह म्यूजिकल कॉन्सर्ट का यूट्यूब प्रीमियर ऑल्ट बालाजी की अनोखी पहल है जिसे निश्चित रूप से सभी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाएगा। इसलिए, 26 मई को शाम 5 बजे ऑल्ट बालाजी के यूट्यूब पेज पर म्यूज़िक कॉन्सर्ट के प्रीमियर के लिए तैयार हो जाइए।


