- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
इंदौर में कोरोना पॉजीटिव 3182, 119 मौते
इंदौर. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. मंगलवार को भी 79 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 3182 हो गया. दो मौत के साथ मृतकों की संख्या 119 हो गई है. वहीं स्वस्थ होकर कुछ मरीज घर भी लौटे.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जडिय़ा द्वारा कल देर रत जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कल 836 सैम्पल जांचे गये थे. इसमें 749 निगेटिव और 79 पॉजीटिव निकले. इसके बाद कोरोना पॉजीटिव का आंकड़ा 3182 हो गया. वहीं 485 नये सैम्पल जांच के लिये मिले. वहीं दो मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 119 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 31513 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. जिनमें से कुल 3182 संक्रमित निकले. 53 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गयी. अब तक कुल 1537 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1526 मरीजों का उपचार चल रहा है.
उधर, क्वारेंटाइन सेंटरों से 74 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 2760 संदेहियों को स्वस्थ होने पर क्वारंटाइन केंद्रों से छुट्टी दी गयी है.



