- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जन्माष्टमी पर जैकी भगनानी और जेजस्ट म्यूजिक द्वारा नया मंत्र ‘कृष्ण महामंत्र’ किया जाएगा पेश! पोस्टर हुआ रिलीज़!
जैकी भगनानी एक जाने-माने अभिनेता-निर्माता हैं और उनका लेबल जेजस्ट म्यूजिक उन शानदार गानों के लिए जाना जाता है, जिन्हें उन्होंने एक साल के अंतराल में दर्शकों के लिए रिलीज़ किया है।
उनके लेबल, जेजस्ट म्यूजिक ने हाल ही में अपनी स्थापना का एक साल पूरा किया है। ऐसे में, जैकी भगनानी ने अब घोषणा करते हुए बताया कि इस जन्माष्टमी पर एक नया गीत ‘कृष्ण महामंत्र’ पेश किया जाएगा जिसका मंत्रमुग्ध करने वाले पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है।
निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा,”This one is dedicated to you Mom @pujabhagnani! @Jjustmusicofficial celebrates the birth of lord Krishna! Song out this Janmashtami. “
वही, जेजस्ट म्यूजिक ने भी अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है और लिखते है,”This #Janmashtami, bringing to you the divine #KrishnaMahamantra in the mesmerizing voice of @VipinAnejaOfficialThe blissful melody comes out on 11th August”
पोस्टर में एक आकर्षक पृष्ठभूमि है जहाँ कृष्णा झूले पर बैठे हुए बांसुरी बजा रहे है और उनकी पीठ हमारी तरफ है। निस्संदेह, यह गीत और जन्माष्टमी के लिए एकदम परफ़ेक्ट पोस्टर लग रहा है।
यह गाना जन्माष्टमी पर रिलीज़ होगा और विपिन अनेजा द्वारा रचित व गुनगुनाया गया एक सुंदर मंत्र है और जेजस्ट म्यूजिक द्वारा निर्मित है।
सकारात्मकता का सबसे बड़ा गाना भी उनके लेबल जेजस्ट म्यूजिक द्वारा दिया गया था- जो बहुत हिट हुआ था। गीत ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ में अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, विक्की कौशल, कृति सेनन, कियारा आडवाणी, आयुष्मान खुर्राना, राजकुमार राव इत्यादि कलाकार नज़र आए थे। उनके लेबल के तहत निर्मित सभी गानों को बेहद पसंद किया गया है और बड़ी सफलताएं हासिल करने में कामयाब रहे हैं।


